1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी नई एक्ट्रेस की एंट्री, अरमान-अभिरा की जिंदगी में आएगा भूचाल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी नई एक्ट्रेस की एंट्री, अरमान-अभिरा की जिंदगी में आएगा भूचाल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में नई एंट्री होने वाली है, जिसके बाद अरमान और अभिरा की जिंदगी में नया तमाशा देखने को मिलेगा।

yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS,ANJUJADHAVOFFICIAL अरमान-अभिरा की जिंदगी में इस हसीना की होगी एंट्री।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले 17 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। हालांकि, टीआरपी में कई हफ्तों से ये शो कुछ खास कमाल नहीं दिख पा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने बड़ा दावा खेला है, जिसे उनके सीरियल की रेटिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। राजन शाही इस शो को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने के लिए आए नए किरदार को लेकर आ रहे हैं, जो अभिरा-अरमान की जिंदगी के नर्क बनाते नजर आने वाली है। अब 'ये रिश्ता' में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। शो में अंजू जाधव की एंट्री होने जा रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

अंजू जाधव, राजन शाही के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा बन गई हैं और वह मेहर का रोल निभाएंगी, जो एक मशहूर और इंडिपेंडेंट महिला है और शो में नया भूचाल लाएगी। मेकर्स को उम्मीद है कि उनका किरदार दर्शकों को पसंद आएगा और वे उससे जुड़ाव महसूस करेंगे। एक्ट्रेस ने खुद टाइम ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर दर्शक किसी किरदार से कनेक्ट नहीं कर पाते तो वह किरदार आगे नहीं बढ़ सकता या अपना जलवा दिखने में असफल हो जाता है। हर एक्टर के लिए यह जरूरी है कि वह रोल को इस तरह से निभाए जो दर्शकों को असली और खूबसूरत लगे।'

अरमान की जिंदगी में अंजू जाधव निभाएंगी ये रोल

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अंजू जाधव ने कहा, 'वह अपना खुद का बिजनेस चलाती है और सब कुछ संभालती है और बहुत स्मार्ट है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, आपको उसके कई अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। वह एक पॉलिटिशियन की बेटी है और बहुत कॉन्फिडेंट है।' उन्होंने बताया कि यह किरदार उन किरदारों से अलग है, जो उन्होंने पहले निभाए हैं और कहा, 'मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। यह देखना दिलचस्प होगा कि अरमान मेहर की जिंदगी में आने वाली मुश्किलों में उसकी मदद कैसे करेगा। क्या अभिरा-अरमान अलग हो जाएंगे।'

पोद्दार परिवार में आएगा भूचाल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त नाटक देखने को मिलेगा, जब कृष खुद को बचाने के लिए पोद्दार परिवार से लड़ाई करेगा। वहीं, अरमान और अभिरा परिवार को संभालने की कोशिश करते दिखाई देंगे, लेकिन इस दौरान उनकी बेटी मायरा पर नई मुसीबत आ जाएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगी कि ये नई एंट्री शो में क्या धमाका करती है।

ये भी पढे़ं-

बॉलीवुड की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने बजट से कई गुना की कमाई, पाकिस्तान ने रिलीज पर लगाया था बैन

23 साल की एक्ट्रेस को 'बॉडी शेम' करना भारती सिंह को पड़ा भारी, ईशा सिंह कॉमेडी क्वीन की बनी ढाल, कही ये बात