1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने बजट से कई गुना की कमाई, पाकिस्तान ने रिलीज पर लगाया था बैन

बॉलीवुड की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने बजट से कई गुना की कमाई, पाकिस्तान ने रिलीज पर लगाया था बैन

 Published : Dec 28, 2025 08:37 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 08:37 pm IST

70 करोड़ रुपये के बजट में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' ने दुनिया भर में 2,070 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए, जिसका आज भी दबदबा बरकरार है।

Dangal- India TV Hindi
पाकिस्तान में बैन हुई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म Image Source : SCREEN GRAB FROM AAMIR KHAN TALKIES

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन की 'धुरंधर' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म नए रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है और 24 दिनों से शानदार कलेक्शन कर रही है, जबकि इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' का धमाका देखने को मिला था, जिसकी कमाई 807.91 करोड़ थी। फिर भी ये दोनों फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जो 2000 करोड़ से ज्यादा का था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम 'दंगल' है, जिसने 70 करोड़ के बजट में 2070.3 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई हासिल की थी।

बजट से कई गुना कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म

साल 2016 में बड़े पर्दे पर आई आमिर खान की 'दंगल' भारत में ही नहीं, बल्कि चीन में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है। ये बॉलीवुड फिल्म चीन में 1305.29 करोड़ कमा चुकी है, जिसके चलते यह चीन की 20 हाइएस्ट ग्रॉसिंग विदेशी फिल्मों की लिस्ट में भी शुमार है। आमिर खान द्वारा को प्रोड्यूस की गई 'दंगल' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने भारत में भले ही 387.38 करोड़ का बिजनेस किया था, लेकिन दुनिया भर में 2070.3 करोड़ रुपये कमाए थे। दंगल में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगट की मुख्य भूमिका निभाई है, जो आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है।

पाकिस्तान में क्यों रिलीज नहीं हुई ये बॉलीवुड फिल्म

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' पाकिस्तान में रिलीज नहीं थी। रजत शर्मा के आप की अदालत शो में आमिर खान ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान हटाने की मांग की थी और यह शर्त अभिनेता को मंजूर नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा, 'अगर कोई मुझसे हमारे राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान को हटाने के लिए कहता है तो मुझे उनसे बात करने में दिलचस्पी नहीं है। मेकर्स ने कहा कि इससे हमारे बिजनेस पर असर पड़ सकता है, लेकिन मैं इसके खिलाफ था।'

9 साल पहले रिलीज हुई थी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

'दंगल' को IMDb पर 10 में से 8.3 रेटिंग मिली थी। फिल्म की कहानी पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट पर बेस्ड है, जो मौजूदा सामाजिक बुराइयों के बावजूद, अपनी बेटियों को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ट्रेनिंग देकर अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा करने का फैसला करते हैं। महावीर सिंह फोगाट के रूप में आमिर खान के अभिनय को भी खूब तारीफ मिली है। इसमें साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, ज़ायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और सुहानी भटनागर भी हैं।

ये भी पढे़ं-

घर पर हो रहे हैं बोर? देख डालिए साउथ की ये धांसू फिल्में, मूड हो जाएगा फ्रेश

काजू के जन्म के पहले भारती सिंह ने लिया था ये बड़ा फैसला, खराब सेहत पर छलका दर्द, बताई वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन