1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. घर पर हो रहे हैं बोर? देख डालिए साउथ की ये धांसू फिल्में, मूड हो जाएगा फ्रेश

घर पर हो रहे हैं बोर? देख डालिए साउथ की ये धांसू फिल्में, मूड हो जाएगा फ्रेश

 Published : Dec 28, 2025 06:36 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 06:36 pm IST

2025 में कई साउथ की फिल्में स्लीपर हिट बनकर उभरीं, जिनकी कहानी लोगों के दिलों में घर कर गई। इसमें 'महावतार नरसिम्हा' जैसी भी कई फिल्में शामिल है, जो आप बिना बोर हुए कभी भी देख सकते हैं।

South movies- India TV Hindi
सु फ्रॉम सो और टूरिस्ट फैमिली Image Source : INSTA/@ABHIJITHKUMAR_,KAMALESH_JAGAN

साल 2025 में कई साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया। इनमें से ज्यादातर मूवीज बहुत ही कम बजट में बनी, लेकिन कमाई अपनी लगता से कई गुना कर मेकर्स को मालामाल कर दिया। हालांकि, सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हुई कुछ धांसू फिल्मों ने तो सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और जनता को कहानी देखने के लिए मजबूर कर दिया। आज हम उन्हीं 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल स्लीपर हिट साबित हुईं। इस लिस्ट में 'महावतार नरसिम्हा' के अलावा 4 ऐसी मूवी हैं, जिन्हें IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है।

महावतार नरसिम्हा

अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित 'महावतार नरसिम्हा' एक एनिमेटेड फिल्म थी, जो 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 325.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म भगवान विष्णु के दो अवतारों, वराह और नरसिम्हा के इर्द-गिर्द घूमती है। क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को शुरू में 2024 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाया गया था। नेटफ्लिक्स पर भी ये फिल्म तहलका मचा चुका है। 

टूरिस्ट फैमिली

अबिशन जीवंथ द्वारा लिखित और निर्देशित 'टूरिस्ट फैमिली' एक तमिल कॉमेडी ड्रामा थी, जिसकी कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई। मिलियन डॉलर स्टूडियोज और MRP एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 86.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसे आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

लालो - कृष्णा सदा सहायते

अंकित सखिया द्वारा निर्देशित 'लालो - कृष्णा सदा सहायते' भक्ति ड्रामा है, जो 50 लाख रुपये के बजट में बनी और दुनिया भर में 110.5 करोड़ रुपये कमाए। जी5 पर उपलब्ध इस फिल्म की पूरी कहानी एक रिक्शा ड्राइवर पर बनी हुई है जो भगवान कृष्ण का अनुभव करते हुए अपने पिछले दुखों का सामना करता है। 

अलाप्पुझा जिमखाना

2025 की लोकप्रिय मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा कॉमेडी फिल्म, जिसे खालिद रहमान द्वारा निर्देशित और निर्मित किया गया है। 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 65.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। नस्लेन, लुकमान अवारन, गणपति एस पोडुवल, संदीप प्रदीप स्टारर 'अलाप्पुझा जिमखाना आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

सु फ्रॉम सो

जेपी थुमिनाड द्वारा लिखित और निर्देशित 'सु फ्रॉम सो' ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया था। यह कन्नड़ कॉमेडी ड्रामा एक लापरवाह आदमी अशोक पर बनी है। 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म में जेपी थुमिनाड के अलावा, सुफ्रॉमसो में शनील गौतम, प्रकाश थुमिनाड और संध्या अराकेरे भी हैं। यह फिल्म जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है।

ये भी पढे़ं-

'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के बाद हुई इस हसीना की एंट्री, पहला लुक आया सामने, यश की फिल्म में निभाएंगी ये रोल

Naagin 7 में ये एक्ट्रेस बनेगी विलेन, प्रियंका और ईशा की बढ़ेंगी मुसीबत!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन