पार्थ, एरिका और विकास इन दिनों रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं।
Parth Samthaan, Erica Fernandes and Vikas Gupta
मुंबई: 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल के पार्थ समथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) के साथ-साथ प्रोड्यूसर विकास गुप्ता (Vikas Gupta) इन दिनों सुर्खियों में हैं। पहले पार्थ और एरिका की ब्रेकअप की खबर.. फिर एरिका और विकास के अफेयर की खबर.. इसके बाद विकास का जवाब.. पिछले कई दिनों से तीनों हस्तियां लाइमलाइट में हैं। अब खबर आ रही है कि एरिका और पार्थ जल्द ही एक वेब सीरीज में नज़र आने वाले हैं और इस सीरीज को विकास डायरेक्ट करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इस वेब सीरीज में पार्थ और एरिका एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। कहानी की बात करें तो पार्थ एक गैंगस्टर के रूप में दिखाई देंगे, जिससे एरिका को प्यार हो जाएगा। इस लव स्टोरी में कई ट्विस्ट भी होंगे।
हाल ही में एकता कपूर ने भी खुलासा किया था कि विकास गुप्ता की वेब सीरीज से एरिका डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
फिलहाल, एरिका इन दिनों जिम में जमकर वर्कआउट कर रही हैं और पार्थ भी दोस्तों के साथ पब में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।