मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 9) को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बज बना हुआ है। हर जगह कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा हो रही है। शो को होस्ट सलमान खान (Salman Khan) 29 सितंबर को बताएंगे कि इस बार घर में कौन-कौन दाखिल होगा। हालांकि, कुछ प्रतिभागियों के नाम सामने आ चुके हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो Bigg Boss 13 में आदित्य नारायण, चंकी पांडे, महिका शर्मा, मुग्धा गोडसे, देवोलीना भट्टाचार्य, राजपाल यादव और ऋचा भद्रा का आना तय है। इन 7 कलाकारों के साथ मेघना मलिक, पवित्र पुनिया, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, दयानंद शेट्टी और आरती सिंह के नामों को लेकर भी चर्चा हो रही है।
Bigg Boss 13 के कई प्रोमोज और फोटोज सामने आ चुकी हैं। प्रोमो में सलमान खान बता चुके हैं कि इस बार चार हफ्तों में ही फिनाले हो जाएगा, लेकिन इसके बाद भी सेलिबिट्रीज दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
बिग बॉस 13 का ओपनिंग एपिसोड 29 सितंबर को रात 9 बजे आएगा। उसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक रात 10:30 बजे शो टेलिकास्ट होगा।
Also Read:
महीने के 1,500 कमाने वाली कुक बनीं अमिताभ बच्चन के KBC की दूसरी करोड़पति
संपादक की पसंद