मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लेकर लगातार बज बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।
Related Stories
कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान शेफ बने हैं और किचन में खिचड़ी व रायता बना रहे हैं। सलमान कह रहे हैं, 'सब करना पड़ेगा दन दना दन.. क्योंकि चार हफ्तों में आएगी फिनाले की बारी.. लेकिन सीजन का स्वाद जनहित में फिर भी रहेगा जारी.. हम पका रहे हैं खिचड़ी लेकिन सितारें फैलाएंगे रायता..'
इस प्रोमो के साथ ही शो की टेलिकास्ट डेट भी सामने आ चुकी है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'Bigg Boss 13 आ गया है परोसने मैड मनोरंजन, देखना ना भूलें #FirstDayFirstShow 29 सितंबर को रात 9 बजे... और सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे'
बता दें कि इस बार बिग बॉस 13 में सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे और उनके बीच कांटे का मुकाबला होगा।
Also Read:
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने सोनम कपूर को देखकर क्यों कहा- आज तो ट्रेन रोक देंगी!