1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने सोनम कपूर को देखकर क्यों कहा- आज तो ट्रेन रोक देंगी!

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने सोनम कपूर को देखकर क्यों कहा- आज तो ट्रेन रोक देंगी!

 Published : Sep 15, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 06:11 pm IST

'द जोया फैक्टर' की बात करें तो ये अनुजा चौहान की 2008 में आई उपन्यास 'द जोया फैक्टर' का एक रूपांतरण है।

Sonam Kapoor and Dulquer Salmaan at The Kapil Sharma Show- India TV Hindi
Sonam Kapoor and Dulquer Salmaan at The Kapil Sharma Show

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और साउथ स्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) इन दिनों अपकमिंग मूवी 'द ज़ोया फैक्टर' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये मूवी 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में सोनम और दुलकर 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे, जहां कपिल ने दोनों के साथ जमकर मस्ती-मजाक किया।

सोनी चैनल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल सोनम की ड्रेस के कलर को लेकर मज़ाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। सोनम ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है। इसलिए कपिल कहते हैं, 'आज सोनम ट्रेन को ही रोक देगी।'

इसके बाद कपिल ने सलमान और सोनम से कई दिलचस्प सवाल पूछे और मस्ती-मजाक भी किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

'द जोया फैक्टर' की बात करें तो ये अनुजा चौहान की 2008 में आई उपन्यास 'द जोया फैक्टर' का एक रूपांतरण है। फिल्म की कहानी जोया सोलंकी (सोनम कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक विज्ञापन एजेंसी में एक कर्मचारी है। वह 2011 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक लकी चार्म साबित होती है।

फिल्म में निखिल खोड़ा (दुलकर) भारतीय क्रिकेट कप्तान का किरदार निभा रहे हैं।

Also Read:

टाइगर श्रॉफ ने War के लिए शूट किया सबसे लंबा एक्शन सीन, 2.30 मिनट तक नहीं लिया Cut

कंगना रनौत ने कहा- आलोचना मुझे कड़वा नहीं बनाती, बल्कि...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन