1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बिकिनी में अनुष्का शर्मा ने की फोटो शेयर, खुद को कहा 'वॉटर बेबी'

बिकिनी में अनुष्का शर्मा ने की फोटो शेयर, खुद को कहा 'वॉटर बेबी'

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 02:24 pm IST

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ वेस्टइंडीज से भारत लौटी हैं।

अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ वेस्टइंडीज से भारत लौटी हैं। वेस्टइंडीज से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की थी। लेकिन भारत आते ही अनुष्का ने अपनी एक हॉट फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अनुष्का ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बिकिनी वाली फोटो शेयर की है साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा-' वॉटर बेबी'।

बता दें कि अनुष्का हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनुष्का को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय बीत चुका है लेकिन उनकी चमक आज भी बरकरार है। अनुष्का की कोई भी फोटो आज भी सोशल मीडिया पर चार चांद लगा देती है।

अनुष्का की इस वायरल फोटो की बात करें तो वह इसमें बहुत खूबसूरत लग रही हैं। पानी के अंदर अनुष्का का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फैंस जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि शेयर करने के कुछ घंटों में ही इस फोटो पर 3लाख 70 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल