1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर पर उबटन कैसे तैयार करें? जान लें दादी-नानी का स्किन केयर का देसी नुस्खा

घर पर उबटन कैसे तैयार करें? जान लें दादी-नानी का स्किन केयर का देसी नुस्खा

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 19, 2026 01:10 pm IST,  Updated : Sep 19, 2026 01:10 pm IST

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक गए हैं तो घर का बना उबटन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां जान लें घर पर उबटन कैसे तैयार करें।

घर पर उबटन कैसे तैयार करें? जान लें दादी-नानी का स्किन केयर का देसी नुस्खा- India TV Hindi
घर पर उबटन कैसे तैयार करें? जान लें दादी-नानी का स्किन केयर का देसी नुस्खा Image Source : MAGNIFIC

स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए आज के समय में ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जो स्किन को डैमेज कर देता है। ऐसे में आप घर पर नेचुरल उबटन तैयार कर त्वचा को नेचुरली चमकदार बना सकते हैं। सदियों से दादी-नानी रूप निखारने, टैनिंग हटाने और रूखी त्वचा को नमी देने के लिए घरेलू उबटन का उपयोग करती आ रही हैं। बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की तुलना में घर पर बना उबटन पूरी तरह से सुरक्षित होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं घर पर उबटन कैसे बनाएं। 

उबटन के लिए सामग्री

  • बेसन: 2 बड़े चम्मच 
  • हल्दी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • चंदन पाउडर: 1 छोटा चम्मच 
  • कच्चा दूध या दही: 2 से 3 बड़े चम्मच
  • सरसों का तेल या बादाम का तेल: ½ छोटा चम्मच

उबटन बनाने का तरीका

स्टेप 1: एक कांच या प्लास्टिक के कटोरे में बेसन, हल्दी और चंदन पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

स्टेप 2: अब इसमें कच्चा दूध और तेल मिलाएं।

स्टेप 3: सभी चीजों को चम्मच से तब तक फेंटें जब तक कि एक गाढ़ा और स्मूथ पेस्ट न बन जाए। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो, वरना यह चेहरे पर टिकेगा नहीं।

कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले चेहरे और गर्दन को पानी से साफ कर लें। फिर तैयार उबटन को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें जब तक यह हल्का सूख न जाए। जब उबटन हल्का सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा पानी या गुलाब जल लगाकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे छुड़ाएं। यह डेड स्किन और अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। ध्यान रखें कि उबटन हटाने के तुरंत बाद साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल न करें।

उबटन लगाने के फायदे

  • हल्दी और बेसन त्वचा का रंग साफ करते हैं और नेचुरल चमक लाते हैं।
  • धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करने में यह बेहद कारगर है।
  • इसके अलावा डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी उबटन बहुत फायदेमंद है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल