1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेस वॉश करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? डॉक्टर ने बताया

फेस वॉश करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? डॉक्टर ने बताया

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 16, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Sep 16, 2026 11:57 pm IST

फेस वॉश करना स्किन केयर रूटीन का जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसे करने का गलत तरीका त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

फेस वॉश करते समय होने वाली गलतियां- India TV Hindi
फेस वॉश करते समय होने वाली गलतियां Image Source : MAGNIFIC

स्किन केयर रूटीन की शुरुआत फेस वॉश से होती है, लेकिन चेहरे को साफ करते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां स्किन के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। डॉक्टर आंचल पंथ के मुताबिक, फेस वॉश करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि स्किन की नेचुरल नमी बनी रहे और चेहरा साफ होने के साथ हेल्दी भी रहे।

फेस वॉश करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

  • ड्राई स्किन पर फेस वॉश का इस्तेमाल: अगर आपकी स्किन ड्राई है तो बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग या हार्श फेस वॉश का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसे प्रोडक्ट्स स्किन की नेचुरल नमी को कम कर सकते हैं, जिससे चेहरा और रूखा, हो सकता है।

  • बहुत ज्यादा फेस वॉश का इस्तेमाल: चेहरे को ज्यादा साफ करने के चक्कर में बार-बार फेस वॉश करना सही नहीं है। इससे स्किन की नेचुरल ऑयल लेयर प्रभावित हो सकती है और ड्राईनेस, जलन या इरिटेशन की समस्या हो सकती है।

  • बहुत कम फेस वॉश का इस्तेमाल: बहुत कम मात्रा में फेस वॉश लेने से चेहरे पर मौजूद ऑयल, पसीना, धूल और गंदगी अच्छी तरह साफ नहीं हो पाती। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ज्यादा फेस वॉश लेना जरूरी है। अपनी हथेली पर पर्याप्त मात्रा लेकर हल्के हाथों से पूरे चेहरे को साफ करें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।

  • बहुत ज्यादा रब करना: चेहरे को साफ करने के लिए जोर-जोर से रगड़ना एक आम गलती है। इससे स्किन में इरिटेशन, बढ़ सकती है। खासतौर पर मुंहासे वाली या सेंसिटिव स्किन पर स्क्रब की तरह रगड़ने से बचें। फेस वॉश को उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में लगाएं।

  • तुरंत फेस वॉश करना: फेस वॉश को चेहरे पर लगाते ही तुरंत पानी से धो देना भी सही तरीका नहीं है। पहले चेहरे को हल्का गीला करें, फिर फेस वॉश लगाकर कुछ सेकंड तक बहुत हल्के हाथों से मसाज करें ताकि चेहरे की गंदगी और ऑयल साफ हो सके। 

  • तौलिये से रगड़ना: चेहरा धोने के बाद तौलिये से जोर-जोर से रगड़कर पानी सुखाने से स्किन में इरिटेशन हो सकता है। कोशिश करें कि फेस के लिए अलग और साफ तौलिया इस्तेमाल करें। इसके बाद स्किन थोड़ी नम हो तभी मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद रहता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल