नई दिल्लीः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का खाता नहीं खुल सका, हालांकि उसके उम्मीदवार अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर मामूली अंतर से हार गए।
एनएसयूआई के प्रदर्शन पर उसके बागी उम्मीदवार दीपांशु शौकीन का भी असर पड़ा, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 13,700 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।