A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Sacred games 2 दर्शकों को नहीं आ रहा है पसंद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं मीम्स

Sacred games 2 दर्शकों को नहीं आ रहा है पसंद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं मीम्स

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन रिलीज कर दिया गया है। मगर यह लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया है।

Sacred games 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sacred games 2

पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स(Sacred Games) के दूसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स ने सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन रिलीज कर दिया है। मगर लोगों को सीरीज का यह सीजन कम पसंद आ रहा है। पहले सीजन के मुकाबले दूसरा सीजन लोगों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ मीम्स वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि सीरीज को 15 अगस्त को रिलीज करने की घोषणा की थी। मगर यह रात 12 बजे रिलीज नहीं हुआ। जिसके बाद लोगों को काफी देर तक इसका इंतजार करना पड़ा। बाद में जब देखने को मिला तो दर्शकों के हाथ निराशा ही लगी।

सैफ अली खान इस सीरीज में सरताज सिंह की भूमिका में हैं वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी गणेश गायतोंडे के रोल में हैं। इस बार सेक्रेड गेम्स 2 में पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं वो इस सीरीज में गुरुजी की भूमिका में हैं। रणवीर शौर और कल्कि केकलां भी इस वेब सीरीज का हिस्सा हैं। कल्कि इस सीरीज में बात्या के रोल में दिखेंगी, इस सीरीज का हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। एक इंटरव्यू में कल्कि ने कहा था कि वो सेक्रेड गेम्स की फैन रही हैं। मैं सेक्रेड गेम्स और इस सीरीज का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।

Also Read:

इस धमाकेदार वेब सीरीज का आने वाला है दूसरा सीजन, सस्पेंस-थ्रिलर के साथ ये होगा खास

नेटफ्लिक्स सीरीज 'बेताल' की शूटिंग हुई पूरी, आहना ने शेयर की शाहरुख खान के साथ तस्वीर