साक्षी तंवर ALT बालाजी की वेब सीरीज़ M.O.M. - Mission Over Mars में वैज्ञानिक के रोल में आएंगी नज़र
साक्षी तंवर ALT बालाजी की वेब सीरीज़ M.O.M. - Mission Over Mars में वैज्ञानिक के रोल में आएंगी नज़र
IANS
Published : Jun 07, 2019 02:43 pm IST, Updated : Jun 07, 2019 02:43 pm IST
अभिनेत्री साक्षी तंवर जल्द ही निर्माता एकता कपूर की आने वाली वेब सीरीज 'M.O.M. - Mission Over Mars' में एक वैज्ञानिक के किरदार को निभाते दिखेंगी।
Image Source : INSTAGRAMSakshi Tanwar
अभिनेत्री साक्षी तंवर 'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे कार्यक्रमों के लिए घर-घर में मशहूर हैं और अब वह बहुत जल्द ही निर्माता एकता कपूर की आने वाली वेब सीरीज 'M.O.M. - Mission Over Mars' में एक वैज्ञानिक के किरदार को निभाते दिखेंगी।
ALT बालाजी का यह शो चार महिला वैज्ञानिकों के ऊपर आधारित होगा, जो मंगल ग्रह पर जाने की भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के मिशन का पूरा लेखा-जोखा तैयार करेंगी।
इन चार महिला वैज्ञानिकों में से एक साक्षी भी होंगी जिनके किरदार का नाम नंदिता होगा।
साक्षी ने एक बयान में कहा, "'M.O.M. - Mission Over Mars..' वेब सीरीज पूरी तरह से महिलाओं पर केन्द्रित है। मैं बेहद खुश हूं कि ALT बालाजी ने मुझे नंदिता हरिप्रसाद का रोल ऑफर किया जो कि आईएसए की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं।"
'एम.ओ.एम..' साक्षी के अलावा मोना सिंह, निधि सिंह और पॉलोमी घोष मुख्य भूमिकाओं में हैं।