1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुरभि चंदना संजीवनी के रीमेक में नकुल मेहता नहीं इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

सुरभि चंदना संजीवनी के रीमेक में नकुल मेहता नहीं इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

 Published : Jun 07, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 01:28 pm IST

'इश्कबाज' एक्ट्रेस सुरभि चंदना मेडिकल ड्रामा 'संजीवनी' के रीमेक से जल्द टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं।

Surbhi Chandna - India TV Hindi
Surbhi Chandna Image Source : INSTAGRAM

'इश्कबाज' एक्ट्रेस सुरभि चंदना मेडिकल ड्रामा 'संजीवनी' के रीमेक से जल्द टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं। पहले ये शो जून में लॉन्च होने वाला था, लेकिन अब लगता है इसे आगे बढ़ा दिया गया है। शो के लिए सुरभि का नाम तो फाइनल हो गया था, लेकिन मेकर्स मेल लीड की तलाश में थे। इसके लिए नकुल मेहता का नाम सामने आ रहा था, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो शो में सुरभि के ओपोजिट नमित खन्ना नज़र आएंगे।

Tellychakkar.com की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्यार नहीं तो क्या है में पलक जैन के ओपोजिट नज़र आए नमित खन्ना को संजीवनी के रीमेक के लिए फाइनल किया गया है।

शो में सुरभि एक पंजाबी लड़की की भूमिका में होंगी, जो अपने पेरेंट्स को निर्दोष साबित करने के लिए संजीवनी अस्पताल में आएंगी। नमित सर्जन के रोल में नज़र आएंगे। शुरू में दोनों के बीच कड़वाहट होगी, लेकिन बाद में यही कड़वाहट प्यार में बदल जाएगी।

सुरभि, नमित के अलावा शो में गुरदीप कोहली, मोहनिश बहल, रोहित रॉय, सुधांशु पांडे और शायंतनी घोष भी हैं।मोहनिश और गुरदीप संजीवनी के पहले सीजन में भी थे।

Also Read:

Bharat Box office Collection: सलमान खान की फिल्म 'भारत' का दूसरे दिन का कलेक्शन आया सामने, कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का अलीगढ़ में हुई ढाई साल की बच्ची की हत्या पर फूटा गुस्सा, कहा- आरोपी को हो सख्त सजा

रणवीर सिंह की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रणबीर कपूर ने किया था रिजेक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन