'नागिन 3' (Naagin 3) की शूटिंग खत्म होते ही अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग खत्म कर अनिता अपने पति रोहित रेड्डी के साथ वियतनाम पहुंच गई हैं। वहां से वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर रही हैं। वहीं, सुरभि ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो स्विट्जरलैंड जाएंगी। वो वहां पहले भी जा चुकी हैं और उन्हें वो जगह बहुत पसंद है। हालांकि पर्ल वी पुरी कहीं नहीं गए हैं क्योंकि उन्हें नया सीरियल 'बेपनाह प्यार' मिल गया है।
Related Stories
सुरभि ने एक इंटरव्यू में बताया कि शो खत्म होने पर वो थोड़ी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने कहा- ''मेरे लिए इमोशनल पल था क्योंकि शो की शूटिंग में मुझे बहुत मज़ा आया था। मैंने बहुत एंजॉय किया था। जब खूबसूरत यात्रा खत्म होती है तो आपको बुरा लगता है। मेरे आंखों में आंसू आ गए थे। मैं सबको बहुत मिस करूंगी।''
Also Read:
आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए खुशखबरी, बाला और गुलाबो सीताबो नवंबर में होगी रिलीज़