नागिन 3(Naagin 3) के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। सुरभि ज्योति और अनीता हसंनदानी(Anita Hassanandani) का शो 26 मई को ऑफ एयर होने जा रहा है। नागिन 3 एकता कपूर के सक्सेसफुल सीरियल में से एक है। 'नागिन 3' सीरियल पहले फरवरी में बंद होने जा रहा था मगर अच्छी टीआरपी की वजह से इस सीरियल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था।
Related Stories
नागिन 3 सीरियल को दीपिका सिंह और नमिक पॉल का शो 'कवच 2' रिप्लेस करने जा रहा है। कवच 2 1 जून से शुरु होने वाला है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 3 में 20 साल का लीप आ गया है जिसके बाद सीरियल ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की एंट्री होने वाली है। यह शो इस महीने के आखिरी में 26 मई को बंद होने जा रहा है।
नागिन 3 के फिनाले में आपको मौना रॉय, करणवीर बोहरा और अर्जुन बिजलानी नजर आने वाले हैं। फिनाले एपिसोड के बारे में बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा- मैं नागिन में नजर आने वाला हूं। यह काफी फन होने वाला है।
नागिन 3 के फैन्स को उसी समय पर एंटरटेन करने के लिए कवच 2 आने वाला है। कवच 2 से सीरियल दिया और बाती हम की एक्ट्रेस दीपिका सिंह कमबैक करने जा रही हैं।
Also Read:
'भाबीजी घर पर हैं' में इस दिन से नजर आने वाली हैं सौम्या टंडन