1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस की हालत देख चौंक जाएंगे, अमेरिकी सैनिकों ने ऐसा क्या किया उनके साथ

VIDEO: मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस की हालत देख चौंक जाएंगे, अमेरिकी सैनिकों ने ऐसा क्या किया उनके साथ

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 06, 2026 06:42 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 06:51 pm IST

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को सोमवार को अमेरिका के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश होते समय सिलिया फ्लोरेस के चेहरे और सिर पर पट्टियां बंधी थीं, उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिख रहे थे और चेहरा झुका हुआ था।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी- India TV Hindi
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी Image Source : DETTY IMAGE

वेनेजुएला के अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों के आरोपों में खुद को निर्दोष साबित करने के लिए न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश हुए, जहां दोनों ने खुद को निर्दोष बताया। इसमें सबसे खास बात ये थी जिसपर सबकी नजर टिकी थी, कोर्ट में पेश होते समय सिलिया फ्लोरेस के चेहरे और सिर पर पट्टियां बंधी थीं और उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिख रहे थे और चेहरा झुका हुआ था।

फ्लोरेस के वकील मार्क डोनेली ने कोर्ट को बताया कि उनके देश से सिलिया फ्लोरेस से अमेरिकी सैनिकों द्वारा किए गए अपहरण के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत हो सकती है। वकील ने कोर्ट को बताया कि हो सकता है सिलिया फ्लोरेस की रीढ़ की हड्डी भी टूट गई हो।

बता दें कि अमेरिकी विशेष बलों के एक चौंकाने वाले अभियान में शनिवार तड़के स्थानीय समयानुसार वेनेजुएला की राजधानी काराकास से इस दंपति को गिरफ्तार किया गया था। इससे इस बात पर बहस छिड़ गई है कि क्या अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।


कोर्ट में मादुरो ने क्या कहा

कोर्ट में मादुरो ने न्यायाधीश से कहा कि उनका 'अपहरण' किया गया है। सप्ताहांत में काराकास में पकड़े गए निकोलस मादुरो और सिलिया फ्लोरेस पर मादक पदार्थों और हथियारों से संबंधित कई आरोप लगाए गए हैं। अमेरिका ने यह तर्क देकर इस अभियान को उचित ठहराया है कि मादुरो और उनकी पत्नी ने घरेलू कानून का उल्लंघन किया था।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज़ ने कहा, "अमेरिका ने एक मादक पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिस पर अब अमेरिका में कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। उसने पिछले 15 वर्षों में हमारे लोगों के खिलाफ अपराध किए हैं।"



जानिए मादुरो और फ्लोरेस पर क्या आरोप हैं?

मादुरो और फ्लोरेस पर लगे आरोपों को लेकर अमेरिकी कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई हुई, जिसके बाद यह तय करने के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई शुरू होने की संभावना है कि क्या उन पर अमेरिका में मुकदमा चलाया जा सकता है। 63 वर्षीय अपदस्थ राष्ट्रपति पर मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद की साजिश, कोकीन आयात की साजिश, मशीनगन और विनाशकारी उपकरण रखने और अमेरिका के खिलाफ मशीनगन और विनाशकारी उपकरण रखने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश