1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाबीजी घर पर हैं' में इस दिन से नजर आने वाली हैं सौम्या टंडन

'भाबीजी घर पर हैं' में इस दिन से नजर आने वाली हैं सौम्या टंडन

 Published : May 03, 2019 04:13 pm IST,  Updated : May 03, 2019 04:13 pm IST

सौम्या टंडन जल्द ही सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में नजर आने वाली हैं। उनके सीरियल में वापसी की पुष्टि कर दी गई है।

Saumya tondon- India TV Hindi
Saumya tondon Image Source : INSTAGRAM

'भाबीजी घर पर हैं'(Bhabhi ji ghar par hain) की गोरी मेम उर्फ सौम्या टंडन(Saumya Tondon) लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रही हैं। वह इन दिनों मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं। सौम्या टंडन ने 14 जनवरी 2019 को बेबी बॉय मीरान को जन्म दिया है। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि सौम्या जल्द ही शो में वापसी करने वाली है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सौम्या शो के प्रोड्यूसर्स से बात कर रही हैं। सीरियल में सौम्या के पति का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख ने गोरी मेम की वापसी की पुष्टि की है। आसिफ ने बताया है कि अगले हफ्ते से सौम्या टंडन शो में नजर आने वाली हैं। उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

आसिफ ने बताया- सौम्या के ना होने से शो की रेटिंग पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि वह ऑफ पर जाने से पहले ही काफी शूटिंग करके गई थीं।

आपको बता दें सौम्या ने साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। सौरभ मुंबई में एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं और फिलहाल Barclays में डायरेक्टर ऑफ एशिया के तौर पर काम कर रहे हैं। सौरभ ने IIT दिल्ली से ग्रेजुएशन किया है और IIM अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है। 

Also Read:

शुरू हुआ केबीसी 11 के लिए रजिस्ट्रेशन, अमिताभ ने पूछा पहला सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने टाइगर श्रॉफ को दिखाए अपने डांस मूव्स, शेयर किया पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन