1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऐसे करेंगे अपने डल और बेजान हेयर की केयर तो एक महीने में सुधर जाएगी बालों की दशा, आज से ही करें फॉलो

ऐसे करेंगे अपने डल और बेजान हेयर की केयर तो एक महीने में सुधर जाएगी बालों की दशा, आज से ही करें फॉलो

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 07, 2026 12:10 am IST,  Updated : Jan 07, 2026 12:10 am IST

इस मौसम में बेजान बालों की वजह से उनका झड़ना रोकने के लिए हेयर केयर रूटीन में इन चीजों को शामिल करें। सिर्फ एक महीने तक इस रूटीन को फॉलो करने से आपके बालों की दशा बदल जाएगी।

 हेयर की केयर- India TV Hindi
हेयर की केयर Image Source : UNSPLASH

ठंड के इस मौसम में बालों का खास ख्याल न रखा जाए तो बाल बहुत तेजी से झड़ने लगते हैं। तो अगर आप भी इस सर्दियों के मौसम में अपने बालों को मजबूत और घना बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि उनका झड़ना बंद हो जाए हैं तो अपने बालों का खास ख्याल रखें। यहां हम आपको बालों को मजबूत बनाने और घने करने के लिए एक हेयर केयर रूटीन बता रहे हैं जिसे फॉलो करने के बाद आपके बालों की काया एक महीने में बदल जाएगी।

इन हेयर केयर रूटीन को करें फॉलो: 

  • चंपी है बहुत जरूरी: बालों को धोने से पहले तेल से चंपी करना न भूलें। बालों में तेल हल्का गुनगुना कर के लगाएं, ऐसा करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। तेल लगाने के 1 घंटे बाद आप बाल धो सकते हैं

  • हफ्ते में 2-3 बार​ बालों को धोएं: सर्दियों में, बालों के नैचुरल तेल को बनाए रखने के लिए बालों को कम बार (हफ्ते में 2-3 बार) गुनगुने पानी से धोएं, गर्म पानी से नहीं, और मॉइस्चराइजिंग, सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। धोने के बाद हमेशा ठंडे पानी से धोएं ताकि क्यूटिकल्स सील हो जाएं, और एक्स्ट्रा हाइड्रेशन के लिए हेयर मास्क, तेल या सीरम का इस्तेमाल करें। बालों को सूखी हवा से बचाने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करें, ज़्यादा हीट स्टाइलिंग से बचें, और अंदर से हाइड्रेटेड रहें।

  • हेयर मास्क लगाएं: बाल रूखे होने पर हेयर मास्क लगाएं, आप घर में अंडे का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके अलावा शहद और केला को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों पर अच्छे से लगाएं। ऑयली बालों में दही और नींबू का हेयर मास्क लगाएं। हेयर मास्क को 20 से 30 मिनट तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

  • हेयर सीरम का करें इस्तेमाल: हफ्ते में कम से कम 2 बार हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। आप अपना बालों के मुताबिक बाजार से ऑर्गेनिक हेयर सीरम ले सकते हैं। इसे बालों पर लगाने के बाद तेल का इस्तेमाल न करें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल