1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गायब हो जाएंगे चेहरे पर निकले काले धब्बे, लगा लीजिए ये पेस्ट, 20 रुपए से भी कम में बन जाएगा

गायब हो जाएंगे चेहरे पर निकले काले धब्बे, लगा लीजिए ये पेस्ट, 20 रुपए से भी कम में बन जाएगा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 18, 2025 08:54 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 08:54 pm IST

How to get clear skin: क्या आप भी अपने चेहरे पर निकले जिद्दी काले धब्बों से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं? आइए एक बेहद आसान घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।

त्वचा के लिए वरदान ये पेस्ट- India TV Hindi
त्वचा के लिए वरदान ये पेस्ट Image Source : UNSPLASH/ANNAYA'S KITCHEN/YT

दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ नुस्खे त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। चेहरे पर निकले जिद्दी दाग-धब्बों को गुडबाय कहने के लिए आपको फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी की जरूरत पड़ेगी। ये दोनों ही चीजें ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आसानी से मार्केट में मिल जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी, दोनों चीजों में मौजूद तमाम पोषक तत्व त्वचा की सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं।

कैसे बनाएं पेस्ट- सबसे पहले फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी, दोनों को पीसकर इनका पाउडर तैयार कर लीजिए। इसके बाद आपको एक कटोरे में लगभग 100 ग्राम मुल्तानी मिट्टी पाउडर निकाल लेना है। अब इसी कटोरे में 25 ग्राम फिटकरी पाउडर भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को मिक्स करके किसी भी कंटेनर में भरकर अपने बाथरूम में रख लेना है।

यूज करने का तरीका- आपको इस कंटेनर में से थोड़ा सा पाउडर एक कटोरी में निकाल लेना है। अब इस पाउडर में पानी मिक्स कर लीजिए जिससे एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए। चेहरे के जिस भी हिस्से में काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं, उस हिस्से पर इस पेस्ट को अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगाए रखें। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।

त्वचा को मिलेंगे फायदे- फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी के इस पेस्ट को लगाने से त्वचा पर मौजूद काले धब्बे धीरे-धीरे कम होने लग जाएंगे। बेदाग त्वचा पाने के लिए आप भी इस पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको इस पेस्ट को एक हफ्ते में 3-4 बार से ज्यादा यूज नहीं करना है। हालांकि, इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल