Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी के इवेंट में पहुंचे अमिताभ बच्चन, हार्दिक पांड्या ने GF माहिका से कराई मुलाकात, गपशप का वीडियो वायरल

नीता अंबानी के इवेंट में पहुंचे अमिताभ बच्चन, हार्दिक पांड्या ने GF माहिका से कराई मुलाकात, गपशप का वीडियो वायरल

Written By: Priya Shukla Published : Jan 06, 2026 06:25 pm IST, Updated : Jan 06, 2026 07:05 pm IST

हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रिकेटर अपनी नई गर्लफ्रेंड को बॉलीवुड के शहंशाह, अमिताभ बच्चन से मिलाते नजर आ रहे हैं।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RUSHIII_12 हार्दिक पांड्या ने माहिका को बिग बी से मिलवाया।

मुंबई में बीती रात को रिलायंस फाउंडेशन की ओर से 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' इवेंट होस्ट किया गया। नीता अंबानी  द्वारा आयोजित इस इवेंट में खेल जगत से लेकर बॉलीवुड तक की कई हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस इवेंट के वीडियो छाए हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी इस इवेंट में शिरकत की थी और इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों हाथों में हाथ डाले इस इवेंट में शामिल हुए। यूं तो दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल, हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड को अमिताभ बच्चन से इंट्रोड्यूस करा रहे हैं।

गर्लफ्रेंड माहिका के साथ इवेंट में पहुंचे हार्दिक 

नीता अंबानी द्वारा आयोजित 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पहुंचे थे। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर इवेंट में एंट्री ली और साथ में पोज भी दिए। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने जहां ऑल ब्लैक सूट पहना था, वहीं माहिका ने भी ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। हालांकि, माहिका का लुक जहां कुछ को पसंद आया तो वहीं कुछ ने उनके इस ग्लैम लुक पर नाराजगी जाहिर की।

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका की बिग बी से कराई मुलाकात

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा और अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हार्दिक, बिग बी को देखते हैं और गले मिलते हुए उनका अभिवादन करते हैं। इसके बाद हार्दि, साथ ही खड़ी अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की भी अमिताभ बच्चन से मुलाकात कराते हैं। इस पर बिग बी क्रिकेटर की ओर इशारा करते हुए माहिका से कुछ कहते हैं और तीनों हंस पड़ते हैं। वहीं बातचीत के दौरान हार्दिक एक टक बिग बी को देखते और उनकी बातों को ध्यान से सुनते दिखाई दिए।

जब पैप्स पर भड़के हार्दिक पांड्या

बता दें, कुछ दिनों पहले ही हार्दिक पांड्या ने पैप्स की हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। दरअसल, कुछ दिनों पहले क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर के लिए बाहर निकले थे। जैसे ही वह बाहर आने लगे, पैप्स ने फोटोज क्लिक करनी चाहीं, लेकिन उन्हें फुटेज नहीं मिली। इस पर नाराज होते हुए किसी पैपराजी ने अपशब्द कहे, जिसे लेकर हार्दिक ने सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने गर्लफ्रेंड की गलत एंगल से तस्वीरें क्लिक किए जाने को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया था और पैप्स को लोगों की इज्जत करने की हिदायत दी थी।

ये भी पढ़ेंः 'बॉर्डर 2' में नजर आएगा ये पंजाबी पुत्तर, कभी बना लिया था एक्टिंग छोड़ने का मन, एक शो ने बना दिया स्टार

फेमस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, हाथ में ड्रिप लगाए हॉस्पिटल के वार्ड से सामने आया वीडियो, इस हाल में आईं नजर

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement