AUS vs ENG 5th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में फिलहाल चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना चुकी है। इंग्लैंड की टीम फिलहाल 119 रन से आगे है। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में जैकब बेथेल ने शतक लगाया। वह 142 रन बनाकर नाबाद लौटे और उनका साथ मैथ्यू पॉट्स दे रहे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 567 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया।