1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rahu Gochar 2026: युवावस्था में प्रवेश करते ही राहु ने बदला सितारों का खेल, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे करियर और आर्थिक तरक्की के रास्ते

Rahu Gochar 2026: युवावस्था में प्रवेश करते ही राहु ने बदला सितारों का खेल, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे करियर और आर्थिक तरक्की के रास्ते

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 06, 2026 06:00 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 06:00 pm IST

Rahu Gochar 2026: राहु के युवावस्था में प्रवेश करने से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वैदिक गणनाओं के अनुसार यह प्रभाव 15 अप्रैल 2026 तक रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। चलिए जानते हैं राहु गोचर से किसके अच्छे दिन आने वाले हैं।

rahu Gochar 2026- India TV Hindi
राहु राशि परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव Image Source : CANVA/PEXELS

Rahu Gochar 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से खास मानी जा रही है। नए साल के साथ ही राहु ग्रह ने अपनी युवावस्था में प्रवेश कर लिया है, जिसे बेहद प्रभावशाली स्थिति माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का मजबूत होना कई राशियों के जीवन में अचानक बदलाव, तरक्की और नई संभावनाएं लेकर आता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राहु के इस विशेष गोचर का सबसे ज्यादा लाभ किन राशियों को मिलने वाला है। आइए जानते हैं राहु गोचर 2026 का प्रभाव और किन जातकों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है।

राहु गोचर 2026 का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और छाया ग्रह माना जाता है, लेकिन इसका प्रभाव बेहद शक्तिशाली होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब राहु किसी जातक पर मेहरबान होता है, तो उसे अचानक धन लाभ, प्रतिष्ठा और जीवन में उन्नति के अवसर मिलने लगते हैं। वैदिक ज्योतिष की माने तो राहु का अंश बल जब 12 से 18 डिग्री तक होता है, तब उसे युवावस्था में माना जाता है।

राहु कब से कब तक युवावस्था में रहेंगे?

पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को राहु का अंश बल 18 डिग्री पर था। राहु वक्री गति से चलते हैं, इसलिए उनका अंश बल घटते हुए 12 डिग्री तक पहुंच गया है। नए साल की शुरुआत से लेकर 15 अप्रैल 2026 तक राहु युवावस्था में रहेंगे। इस अवधि में राहु का प्रभाव सबसे ज्यादा सक्रिय माना जाता है।

धनु राशि पर राहु का प्रभाव

राहु के मजबूत होने से धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके करियर में तरक्की देखने को मिल सकती है। नई जॉब के लिए अपॉर्चुनिटी मिलने के आसार है। वहीं, इस समय आपकी अपने कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। ज्योतिषियों की माने तो मीडिया, डिजिटल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बिजनेस और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास रहेगा। विदेश जाने का सोच रहे हैं या विदेशी कंपनियों से जुड़े काम है, तो इसमें भी सफलता मिल सकती है।

करें ये आसान उपाय 

  • इसके लिए आपको हर रोज सुबह 5 मिनट ऊं राहवे नमः मंत्र का जाप करना फायदेमंद रहेगा।
  • वहीं, हर बुधवार हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि के लिए क्या बदलेगा

अगर आपके लंबे समय से काम रुके हुए हैं, तो वो काम बनने लगेंगे। जॉब में प्रमोशन, सैलरी बढ़ने या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, नए समझौते फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना जरूरी है।

करें ये उपाय 

  • शनिवार के दिन आपको काले तिल का दान करना चाहिए। इसी के साथ भगवान गणेश की आराधना लाभ देगी।

मीन राशि पर राहु का असर

आपके लिए यह समय धन और संसाधनों में वृद्धि का संकेत दे रहा है। इस दौरान किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन सोच-समझकर फैसला लेंगे, तभी फायदा होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं।

ये उपाय रहेंगे फायदेमंद 

  • मीन राशि के लोगों को शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई या दूध का दान करना फायदेमंद रहेगा। 
  • इसके साथ ही घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।