A
  1. Hindi News
  2. Explainers
  3. दिल्ली की खीर सेरेमनी क्या है? बजट और प्रभु श्रीराम से है इसका सीधा कनेक्शन

दिल्ली की खीर सेरेमनी क्या है? बजट और प्रभु श्रीराम से है इसका सीधा कनेक्शन

Kheer Ceremony In Delhi: 'खीर सेरेमनी' दिल्ली सरकार के बजट सत्र से पहले आयोजित होने वाली अनूठी रस्म है, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मिलकर खीर बनाते हैं और उसे भगवान श्रीराम को अर्पित करते हैं। इस खबर में खीर सेरेमनी के बारे में डिटेल में जानिए।

दिल्ली में रेखा...- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने खीर सेरेमनी आयोजित की।

Delhi Kheer Ceremony: दिल्ली में बजट सत्र से पहले ‘खीर सेरेमनी’ आज (सोमवार को) आयोजित की गई। बजट सेशन से पहले होने वाली यह नई परंपरा तेजी से अपनी पहचान बना रही है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अगुवाई में शुरू हुई यह अनोखी रस्म बजट पेश करने से एक दिन पहले होती है, जिसमें खीर बनाकर प्रभु श्रीराम को अर्पित की जाती है। इसके बाद इसी खीर को बजट प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और आम लोगों में प्रसाद की तरह बांटा जाता है, जो एक शुभ और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।

दिल्ली में भव्य तरीके आयोजित हुई 'खीर सेरेमनी'

दिल्ली बजट सत्र आज 23 मार्च से शुरू हो रहा है। आज के दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद इस खीर सेरेमनी की रस्म को निभाया। खास बात रही कि खीर सेरेमनी महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि सीएम रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने मिलकर खीर को तैयार किया। खीर सेरेमनी में सामूहिक भागीदारी इस आयोजन को और भी स्पेशल बना देती है।

स्कूली बच्चों को भी खिलाई गई खीर

दिल्ली सरकार की खीर सेरेमनी इस बार भी भव्य तरीके से हुई। मंच पर नई कढ़ाई में खीर बनी और उसे सीएम व सभी मंत्रियों ने मिलकर बनाया। मंच पर सीएम रेखा गुप्ता के साथ मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मंजिदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और कपिल मिश्रा नजर आए। दिल्ली की सीएम ने इस खीर को बनाया और इसे स्कूली बच्चों को भी खिलाया गया।

'हवला सेरेमनी' से प्रेरित है 'खीर सेरेमनी'

गौरतलब है कि दिल्ली के बजट से पहले वाली ‘खीर सेरेमनी’ बहुत हद तक केंद्र सरकार की ‘हलवा सेरेमनी’ से प्रेरित लगती है, जो हर साल केंद्र सरकार का बजट आने से पहले आयोजित की जाती है। इसी की तर्ज पर दिल्ली सरकार ने भी खीर सेरेमनी की नई परंपरा की शुरुआत पिछले साल की, जिसका मकसद बजट प्रक्रिया को पारदर्शी, शुभ और जनसरोकारों से जोड़ने का है।

आस्था और प्रशासनिक प्रक्रिया का अनूठा संगम

प्रशासनिक प्रक्रिया और धार्मिक आस्था का यह अनूठा संगम भी दिल्ली सरकार की ‘खीर सेरेमनी’ को स्पेशल बनाता है। प्रभु श्रीराम को खीर बनाकर अर्पित करना सुख-शांति, अच्छे भविष्य की कामना और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खीर सेरेमनी की रस्म न केवल दिल्ली सरकार के बजट सेशन की शुरुआत को मिठास से भर देता है, बल्कि जनता और सरकार के बीच जुड़ाव को भी बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- ईरान युद्ध के चलते LPG संकट गहराने की आशंका, 14.2 Kg के सिलेंडर में 10 किलो गैस देने पर हो रहा विचार!