1. Hindi News
  2. Explainers
  3. क्या है 'परम प्रज्ञा' जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन? सुपर कम्प्युटिंग के क्षेत्र में भारत की नई शक्ति

क्या है 'परम प्रज्ञा' जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन? सुपर कम्प्युटिंग के क्षेत्र में भारत की नई शक्ति

पीएम मोदी ने हाल ही में देश के नए और एडवांस सुपर कम्प्युटर 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन किया है। यह सुपर कम्प्युटर एआई एजेंट्स और मॉडल को ट्रेन कर सकता है, जो देश को सुपर कम्प्युटिंग के क्षेत्र में एक नई महाशक्ति बना सकता है।

Param Pragra Super Computer- India TV Hindi
Image Source : PTI परम प्रज्ञा सुपर कम्प्युटर

Highlights

  • IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में पीएम मोदी ने एडवांस सुपर कम्प्युटर 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन किया है।
  • यह सुपर कम्प्युटर पलक झपकते ही अरबों-खरबों गणनाएं कर सकता है।
  • इसमें एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो एआई मॉडल्स को ट्रेन करने में सक्षम है।

पीएम मोदी ने पिछले दिनों IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह के दौरान देसी एआई पावर्ड हाई परफॉर्मेंस सुपर कम्प्युटिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया है। यह किसी साधारण कम्प्युटर के मुकाबले लाखों गुना तेज है। इसे सुपर कम्प्युटिंग के क्षेत्र में भारत की नई शक्ति के तौर पर देखा जा रहा है। इसका लाभ एआई मॉडल्स को ट्रेन करने के साथ-साथ रिसर्च के काम के लिए किया जाएगा। इसे आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित किया गया है।

क्या है 'परम प्रज्ञा'?

परम प्रज्ञा भारत का लेटेस्ट सुपर कम्प्युटर है, जिसे C-DAC यानी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्युटिंग ने तैयार किया है। परम शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका मतलब 'सबसे महान' होता है। वहीं, अंग्रेजी में इसे PARAllel Machine कहा जाता है। भारत का पहला सुपर कम्प्युटर PARAM 8000 साल 1991 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद भारत में दर्जनों सुपर कम्प्युटर लॉन्च किए जा चुके हैं। परम प्रज्ञा इस सीरीज का लेटेस्ट सुपर कम्प्युटर है, जो कई जटिल काम को पलक झपकते कर सकता है।

Image Source : Unsplashसुपर कम्प्यूटर

इसमें क्या है खास?

  • इस सुपर कम्प्युटर को नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी यानी एआई और डेटा साइंस के क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है। इस सुपर कम्प्युटर का इस्तेमाल करके बड़े एआई मॉडल और जलिट मशीन लर्निंग प्रयोग किए जा सकते हैं। 
  • PARAM Pragya की सबसे खास बात इसकी हाई-परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग स्किल है। यह सिस्टम ऐसे कैल्कुलेशन्स कर सकता है, जिसे आम कम्प्यूटर के लिए करना लगभग नामुमकिन है। आम कम्प्यूटर इन कैल्कुलेशन्स को करने में काफी ज्यादा समय लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा यह सुपर कम्प्युटर बड़े डेटा को तेजी से प्रोसेस कर सकता है, जिसका फायदा एआई और साइंटिफिक रिसर्च में होगा। इसमें AI पावर्ड हाई परफॉर्मेंस कम्प्युटिंग (HPC) और जटिल मॉडल को चलाने की क्षमता है।
  • परम प्रज्ञा का इस्तेमाल केवल कम्प्यूटर साइंस तक सीमित नहीं रहने वाला है। इसकी क्षमता का इस्तेमाल इंजीनियरिंग, डेटा साइंस समेत अन्य इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च में भी किया जा सकता है।

कैसे करता है काम?

इस एडवांस सुपर कम्प्युटर में सैंकड़ों प्रोसेसिंग यूनिट्स एक साथ मिलकर काम को छोटे हिस्सों में बांटती है। इसके हर यूनिट अलग-अलग हिस्से पर एक साथ काम करते हैं, जिसकी वजह से काम को बहुत तेजी से प्रोसेस किया जा सकता है। हर यूनिट्स के रिजल्ट को एक साथ जोड़कर फाइनल आउटपुट तैयार किया जाता है। यह सुपर कम्प्युटर अरबों-खरबों कैल्कुलेशन्स को कुछ सेकेंड्स या मिनट में पूरा कर लेता है।

परम प्रज्ञा में बेहद आधुनिक एआई और कम्प्युटिंग हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है, जो पेटॉफ्लॉप्स प्रोसेसिंग क्षमता से लैस है। इसमें एआई एक्सीलरेटर और जीपीयू कलस्टर दिए गए हैं, जो डीप लर्निंग एआई मॉडल्स और लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल को ट्रेन करने में सक्षम है। इस सुपर कम्प्युटर में सिक्योर और फास्ट स्टोरेज क्षमता मिलती है, जो बड़े डेटा फाइल्स को तेजी से एनालाइज कर सकता है।

क्या होंगे फायदे?

  • इस सुपर कम्प्युटर का इस्तेमाल कई साइंटिफिक और इंडस्ट्रियल सेक्टर में किया जाएगा। इसके जरिए मौसम, चक्रवात और जलवायु परिवर्तन के पैटर्न और उसके प्रभावों का सटीक विश्लेषण किया जा सकता है।
  • यही नहीं, इसका इस्तेमाल मेडिकल के क्षेत्र में भी किया जाएगा। इसके जरिए नई दवाओं को बनाने और उसके परीक्षण में लगने वाले सालों के समय को कम किया जा सकता है।
  • नई मशीनें बनाने से पहले कम्प्युटर पर ही उनकी 3D डिजाइनिंग और सुरक्षा की सटीक जांच की जा सकेगी। इसकी मदद से एयरोनॉटिक्स, ऑटोमोबाइल और अन्य सेक्टर में बड़ी मशीनों का मॉडल तैयार किया जा सकेगा।
  • यह सुपर कम्प्युटर एआई मॉडल को भारतीय भाषाओं में ट्रेन करने में कारगर साबित हो सकता है। इंडियन रिसर्चर्स इसकी मदद से जटिल से जटिल वैज्ञानिक चुनौतियों का समाधान भारत में ही तलाश सकेंगे।

यह भी पढ़ें - AI के 'मिसयूज' पर लगेगा पूर्ण विराम, डीपफेक को लेकर क्या हैं सख्त नियम? आसान भाषा में समझें