A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: बजरंग दल ने बांग्लादेश में कर दिया बड़ा धमाका? जान लें क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: बजरंग दल ने बांग्लादेश में कर दिया बड़ा धमाका? जान लें क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: वायरल वीडियो में किसी शहर में रात के समय धमाका होता हुआ देखा जा सकता है। इसके साथ लिखा गया है कि बांग्लादेश में बम धमाका हो चुका है। इसके साथ ही जय बजरंग दल लिखा गया है।

Bangladesh blast- India TV Hindi
Image Source : VIRALVIDEOSCREENSHOT वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी जगह पर जोरदार धमाका देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बजरंग दल ने बांग्लादेश में बड़ा धमाका कर दिया है। वीडियो के साथ जय श्री राम भी लिखा गया है। वीडियो शेयर करने वाले कई लोगों ने दावा किया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग दल ने हथियार लेकर बांग्लादेश में घुसने की चेतावनी दी है। हालांकि, यह वीडियो पूरी तरह से गलत है और भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल वीडियो?

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सीमा पार करने की धमकी दी है। हालिया विरोध प्रदर्शनों में संगठन ने चेतावनी जारी की कि अगर हिंसा नहीं रुकी तो शास्त्रों के बजाय हथियार लेकर बांग्लादेश में प्रवेश करेंगे। हो गया बांग्लादेश मे बॉम्ब ब्लास्ट भाइयों"

जांच में क्या मिला?

जांच के दौरान वीडियो के स्क्रीनग्रैब लेकर गूगल में सर्च किया गया को कई वीडियो मिले, जो इसी दावे के साथ शेयर किए गए थे। इस दौरान सात सितंबर का भी एक वीडियो मिला। हालांकि, तब ऐसा कोई दावा नहीं किया गया था। हालांकि, इससे साफ हो गया कि वीडियो पुराना है। इस दौरान कमेंट में रूस-यूक्रेन का जिक्र मिला, जब इससे जुड़े कीवर्ड के साथ सर्च किया गया तो सामने आया कि यह वीडियो यूक्रेन का हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि वीडियो यूक्रेन का है, लेकिन इसे 14 जून को यूक्रेन के नाम से शेयर किया गया था। इससे यह तो साफ है कि वीडियो पुराना है। ऐसे में इसके बांग्लादेश से जुड़े होने की कोई संभावना नहीं है।

फैक्ट चेक का नतीजा

फैक्ट चेक में सामने आया कि पुराना वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो पहली बार जून 2025 में सामने आया था। इसके बाद इसे कई बार शेयर किया गया। अब इसे बांग्लादेश में बजरंग दल के धमाके के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बजरंग दल या बांग्लादेश की तरफ से भी ऐसे किसी धमाके के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वायरल वीडियो पुराना है और उसके साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह फर्जी है।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: मोर ने भगवान राम को चढ़ाई माला? जान लें वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: गार्ड ने लिफ्ट के नीचे गिरने से बच्चे को बचाया? यकीन करने से पहले जान लें Video की सच्चाई