इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में AI का इस्तेमाल कर के भी फेक न्यूज को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से जुड़ा हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर इंटरनेट यूजर्स दावा कर रहे हैं कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने शादी कर ली है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये वायरल दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है।
क्या हो रहा है वायरल?
दरअसल, सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों ने फूलों की माला पहन रखी है। फोटो में रश्मिका की मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और रश्मिका मंदाना ने शादी कर ली है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर santoshyadav43821 नाम के यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- "हार्दिक पांड्या और रश्मिका मंडाना ने शादी कर लिया है बधाई नहीं दोगे।"
Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।
पड़ताल:
हमने वायरल दावे का सच जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च का सहारा लिया और इस बारे में सर्च किया। हालांकि, हमें कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें हार्दिक पांड्या और रश्मिका मंदाना की शादी की बात कही गई हो। अब हमने हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। हालांकि, हमें यहां भी कोई ऐसी तस्वीर नहीं दिखी। ऐसे में हमें शक हुआ कि कहीं ये तस्वीर एडिटेड तो नहीं है। ऐसे में हमने Hive Moderation की मदद से वायरल तस्वीर को स्कैन किया। जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को एआई टूल्स के जरिये तैयार किया गया है। Hive Moderation पर मिले रिजल्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर 99 प्रतिशत AI निर्मित है।
Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।
Fact Check में क्या निकला?
Fact Check में सामने आया है कि क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर एआई जनरेटेड है, जिसे यूजर्स गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। (इनपुट: भाषा)
ये भी पढे़ें- Fact Check: रेलवे ने तत्काल टिकट बुक करने का टाइम बदल दिया है? जानें वायरल पोस्ट का पूरा सच
Fact Check: क्या सच में सुहाना खान ने खरीदी है लग्जरी कार? सोशल मीडिया पर फोटो की गई शेयर; जानें सच्चाई