A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या RBI ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए 'नए नियम' घोषित किए हैं? जान लें वायरल दावे की सच

Fact Check: क्या RBI ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए 'नए नियम' घोषित किए हैं? जान लें वायरल दावे की सच

Fact Check: क्या RBI ने सचमुच पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट बदलने के लिए 'नए नियम' घोषित किए हैं? आइए इस खबर के जरिए इस दावे के सच को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : @PIBFACTCHECK सांकेतिक फोटो

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही कुछ समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया है कि RBI ने बंद हो चुके नोटों को बदलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली। 

क्या हो रहा वायरल? 

कुछ समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (@RBI) ने बंद हो चुके नोटों को बदलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह बेहद तेज गति से वायरल हो रहा है। 

कैसे पता लगी सच्चाई? 

वायरल दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। फैक्ट चेक में सामने आया कि  आरबीआई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। वित्तीय विनियमनों और मुद्रा-संबंधी घोषणाओं पर अद्यतन जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट ही एकमात्र प्रामाणिक स्रोत है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए। 

ये भी पढ़ें- 

MPPSC स्टेट सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक