1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MPPSC स्टेट सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक

MPPSC स्टेट सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 09, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 12:58 pm IST

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य सेवा परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। सूची में विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी प्रशासनिक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अंतिम चयन सूची शासनादेश के अनुसार और परीक्षा से संबंधित अनेक याचिकाओं पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों को सम्मिलित करते हुए जारी की गई है। आयोग ने बताया कि नियुक्तियां योग्यता, श्रेणीवार आरक्षण और कैंडिडेट्स द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के अनुसार की गई हैं।

एमपीपीएससी नोटिस के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 तक हुई, इसके बाद जुलाई 2025 में साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित किया गया। उच्च न्यायालय के निर्देशों को शामिल करने और मूल्यांकन के सभी चरणों को पूरा करने के बाद, अंतिम परिणाम 8 नवंबर 2025 को घोषित किया गया। 

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें। 

सेलेक्शन लिस्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

एमपीपीएससी ने बताया कि परिणाम राज्य सेवा नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किए गए हैं। मेरिट के आधार पर ओपन (अनारक्षित) श्रेणी से चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी नीति के अनुसार अनारक्षित सीटों पर समायोजित किया गया है। सफल उम्मीदवारों की विस्तृत चयन सूची और रोल नंबर एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। नवीनत अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन