1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या केंद्र सरकार सभी छात्रों को दे रही मुफ्त लैपटॉप? जान लें वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या केंद्र सरकार सभी छात्रों को दे रही मुफ्त लैपटॉप? जान लें वायरल दावे का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल है। इसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है। आइए इस खबर के जरिए वायरल दावे के सच्चाई से अवगत होते हैं।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : X @PIBFACTCHECK फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल का एक वीडियो शॉर्ट्स आग की तरह फैल रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि केंद्र सरकार सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है। जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

क्या हो रहा वायरल हो रहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल 'Sahiyojana' के एक शॉर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार “ वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना ” के तहत सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है। यह दावा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

यूट्यूब चैनल "Sahiyojana" के वीडियो शॉर्ट्स में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। केंद्र सरकार की ऐसी कोई फ्री लैपटॉप योजना नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे वीडियो शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।

ये भी पढ़ें-  Fact Check: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने पशुपतिनाथ मंदिर पर नहीं किया हमला, फर्जी वीडियो हो रहा वायरल