A
Hindi News फैक्ट चेक Fact Check: IAF विमान दुर्घटना का फर्जी वीडियो किया जा रहा वायरल, VIDEO का ये है पूरा सच

Fact Check: IAF विमान दुर्घटना का फर्जी वीडियो किया जा रहा वायरल, VIDEO का ये है पूरा सच

Fact Check: पाकिस्तान को लगातार भारत की तरफ से करारा जवाब दिया जा रहा है वहीं इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से एक फर्जी वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें उसमें भारतीय विमान के दुर्घटना होने का दावा किया गया है जो पूरी तरह से झूठा है।

Fact Check- India TV Hindi Image Source : PIB/X भारतीय विमान के दुर्घटना होने की झूठा वीडियो किया जा रहा वायरल।

भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी अड्डों को तबाह किए जाने के बाद से पाकिस्तानी सेना की बौखलाहट देखने को मिल रही है, जिसमें उनकी तरफ से लगातार एक तरफ से जहां बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ड्रोन्स और मिसाइल से हमले की कोशिश की जा रही है जिसे अब तक पूरी तरह से भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान की तरफ से कई फर्जी वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं, जिसमें एक वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें भारतीय एयरफोर्स के विमान के दुर्घटना का है जो पूरी तरह से झूठा है।

अंबाला में हुई थी विमान की दुर्घटना

पाकिस्तान के अभी तक के सभी तरह के हमलों का भारतीय सेना ने उसी की भाषा में जवाब दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली स्थिति में दिख रही है। वहीं सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की तरफ से एक वीडियो को काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है, IAF विमान का दुर्घटना दिखाई गई है। वहीं पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस वीडियो को पूरी तरह से गलत बताया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि ये वीडियो IAF के एक जगुआर विमान को दिखाता है जो मार्च 2025 में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसका भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात के संदर्भ में किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।

7 मई को मारे गए आतंकियों की लिस्ट आई सामने

भारत-पाक तनाव चरम पर है। इस बीच भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों के नाम सामने आए हैं। भारत की इस कार्रवाई में लश्कर का आतंकी अबु जुंदाल, खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा मारा गया है। वहीं इस कार्रवाई में जैश का आतंकी हाफिज मोहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर और मोहम्मद हसन खान भी ढेर कर दिया गया है।