1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन था अबु अक्सा, जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया, अंतिम संस्कार में शामिल हुए पाकिस्तान के बड़े अधिकारी

कौन था अबु अक्सा, जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया, अंतिम संस्कार में शामिल हुए पाकिस्तान के बड़े अधिकारी

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 10, 2025 01:53 pm IST,  Updated : May 10, 2025 01:54 pm IST

भारतीय सेना ने 7 मई की रात को पाकिस्तान में ड्रोन हमला किया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादियों की मौत हो गई थी। अब ये जानकारी सामने आई है कि इस हमले में आतंकवादी अबु अक्सा की भी मौत हो चुकी है।

Who was Abu Abu Akasha who was killed by the Indian Army top Pakistani officials attended the funera- India TV Hindi
कौन था अबु अक्सा, जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया Image Source : FILE PHOTO

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। ये हमला आतंकवादी ठिकानों के ऊपर किया गया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए। इसके अलावा कंधार हाईजैकिंग का मास्टरमाइंड रऊफ अजहर भी इस हमले में मारा गया। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि इस हमले में कई सारे बड़े आतंकवादियों को भारतीय सेना ने 7 मई को ही मार गिराया था। 

कौन था अबु अक्सा?

बता दें कि 7 मई को किए गए ड्रोन, मिसाइल हमले में आतंकवादी अबु अक्सा उर्फ खालिद की भी मौत हो गई है। बता दें कि अबु अक्सा लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी थी। जम्मू कश्मीर में कई सारे आतंकवादी गतिविधियों और आतंकवादी हमलों में वह शामिल था। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में अफगानिस्तान के रास्ते हथियारों की स्मगलिंग भी अबु अक्सा करता था। बता दें कि पाकिस्तान के फैसलाबाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पाकिस्तान सेना के कई बड़े अधिकारी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इतना ही नहीं फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर भी उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

इन आतंकियों की भी हुई मौत

इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अबु अक्सा कितने बड़े लेवल का आतंकी था। बता दें इस तरह इस हमले में कई अन्य आतंकियों को भी भारतीय सेना ने मार गिराया है। बता दें कि इस हमले में मुदस्सर खान, हाफिज मोहम्मद जमील, अबु जुंद्दाल, मोहम्मद युसूफ अजहर, खालिद की मौत हो गई है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस हमले के बाद से ही युद्ध जैसे हालत बने हुए हैं। भारतीय सेना और पाकिस्तान की सेना जैसलमेर में आमने-सामने आ चुकी है। इस बीच पाकिस्तान की सेना द्वारा मिसाइल हमले किए जा रहे हैं, जिसे भारतीय सेना द्वारा नष्ट कर दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत