A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: पाकिस्तान ने किया ड्रोन मार गिराने का झूठा दावा, रूस-यूक्रेन जंग की फुटेज उठाई

Fact Check: पाकिस्तान ने किया ड्रोन मार गिराने का झूठा दावा, रूस-यूक्रेन जंग की फुटेज उठाई

Fact Check: पाकिस्तानी यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उन्होंने गुजरांवाला में UAV ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और PoJK के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। भारत की तीनों सेनाओं ने एक संयुक्त अभियान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक को अंजाम दिया और बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, इस हमले से बेइज्जती झेल रहा पाकिस्तान तरह-तरह के झूठे दावे कर रहा है। पाकिस्तान अब दावा कर रहा है कि उसने भारतीय सेना का एक ड्रोन मार गिराया है। हालांकि, Fact Check में ये दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।

क्या हो रहा है वायरल?

भारत के हमले से बौखलाया पाकिस्तान लगातार झूठे दावे कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Hamza नाम के यूजर ने लिखा- "ब्रेकिंग न्यूज़: पाक सेना ने गुजरांवाला में एक UAV ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक लिया है जो डिंगा गांव झंड पीर, जिला गुजरात, पंजाब, पाकिस्तान के पास गिर गया।"

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

पड़ताल में क्या सामने आया?

PIB ने पाकिस्तान के ड्रोन को गिराने के दावे को झूठा करार दिया है। PIB ने बताया- "पाकिस्तान स्थित हैंडल एक पुरानी तस्वीर शेयर कर रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना ने एक यूएवी ड्रोन को पकड़ा है, जो पाकिस्तान के गुजरांवाला में गिरा था। शेयर की जा रही तस्वीर 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष की है।" इस घटना से संबंधित खबर का लिंक भी सामने आया है।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या सामने आया?

Fact Check में सामने आया है कि पाकिस्तानी जिस ड्रोन को मार गिराने का दावा कर रहे हैं वो न भारत का है और न ही वर्तमान समय का। ये ड्रोन साल 2022 में रूस-यूक्रेन जंग का है। यूजर्स को ऐसे किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Fact Check: बड़बोले पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, राफेल, श्रीनगर एयरपोर्ट और ब्रिगेड मुख्यालय को लेकर फैला रहा झूठ

Fact Check: इंडिया टीवी का नाम लेकर गलत खबर की जा रही वायरल, हमने नहीं किया ऐसा कोई दावा