1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: बड़बोले पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, राफेल, श्रीनगर एयरपोर्ट और ब्रिगेड मुख्यालय को लेकर फैला रहा झूठ

Fact Check: बड़बोले पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, राफेल, श्रीनगर एयरपोर्ट और ब्रिगेड मुख्यालय को लेकर फैला रहा झूठ

 Published : May 07, 2025 01:15 pm IST,  Updated : May 07, 2025 02:29 pm IST

India TV Fact Check: भारत के मिसाइल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक झूठे दावे कर रहा है। हालांकि, बड़बोले पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India TV Fact Check: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने आखिरकार पाकिस्तान के ऊपर बड़ी कार्रवाई कर दी है। भारत ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। भारतीय सेना द्वारा मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब अपनी इज्जत बचाने के लिए झूठा प्रचार करने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान अपनी जनता को बेवकूफ बना रहा है कि उसने भी भारत पर एक्शन लिया है। पाकिस्तान ने भारत के राफेल विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट और ब्रिगेड मुख्यालय को लेकर झूठ फैलाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या झूठ फैला रहा पाकिस्तान?

भारतीय सेना की ओर से भयानक मिसाइल अटैक झेलने के बाद पाकिस्तान बौखलाकर झूठ परोस रहा है। पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर तीन झूठे दावे कर रहे हैं। पाकिस्तानी यूजर्स कह रहे हैं कि दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया है। दूसरा दावा ये है कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के राफेल विमान को मार गिराया है। तीसरा दावा ये किया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने श्रीनगर एयरबेस को निशाना बनाया।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

झूठ की पोल खुल गई

PIB ने अपनी पोस्ट में कहा है कि "सोशल मीडिया पोस्ट में झूठा दावा किया गया है कि "पाकिस्तान ने भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया है। यह दावा #FAKE है। वहीं, कई पाकिस्तान समर्थक हैंडल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यह झूठा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने श्रीनगर एयरबेस को निशाना बनाया है। शेयर किया गया वीडियो पुराना है और भारत का नहीं है। यह वीडियो साल 2024 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई सांप्रदायिक झड़पों से जुड़ा हुआ है।"

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

नहीं गिरा कोई भी राफेल विमान

पाकिस्तान की ओर से भारतीय वायुसेना के राफेल विमान को गिराए जाने का दावा भी पूरी तरह से झूठा है। सरकार या सेना ने अब तक ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। पहले पाकिस्तानी हैंडल्स ने ये भी कहा था कि पाकिस्तानी सेना ने कई भारतीय सैनिकों को बंदी बना लिया है। हालांकि, बाद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुद इस बात से पलट गए।

ये भी पढ़ें- Fact Check: इंडिया टीवी का नाम लेकर गलत खबर की जा रही वायरल, हमने नहीं किया ऐसा कोई दावा

Fact Check: जम्मू में यूनियन लीडर को हिरासत में लेने का पुराना वीडियो हाल का बताकर वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।