Fact Check: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें जलभराव के बीच लोग हैंड रेलिंग पकड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह दिल्ली के किसी मेट्रो स्टेशन का है, जबकि अन्य इसे मुंबई का बताकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, फैक्ट चेक की में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं, बल्कि ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एर्टन सेना मेट्रो स्टेशन का है।
क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने 11 जुलाई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया है, जिसमें जलभराव के बीच लोग हैंड रेलिंग पकड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कैप्शन लिखा हुआ है, न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन। वहीं, एक अन्य यूजर ने यूट्यूब पर समान दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया हैं।
Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।
पड़ताल:
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के एक की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च के जरिए जांचा। इस प्रक्रिया में हमें यह वीडियो जनवरी 2025 के एक फेसबुक पोस्ट में मिला, जहां इसे साओ पाउलो, ब्राजील का बताया गया था।
Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।
फेसबुक से मिले क्लू के आधार पर हमने मामले को संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें यही वीडियो डेली मेल के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर मिला। डेली मेल एक ब्रिटिश टैब्लॉयड दैनिक समाचार पत्र है, जिसमें लिखा गया था- 'ब्राजील के साओ पाउलो में भीषण बाढ़ के कारण यात्री फंसे हुए हैं।' यह पोस्ट 27 जनवरी 2025 को शेयर की गई थी। पड़ताल के अंत में, हमें ब्राज़ील के एक मीडिया आउटलेट पर समान दावे से जुड़ी एक खबर प्रकाशित मिली।
Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।
फैक्ट चेक में क्या निकला?
हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं, बल्कि ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एर्टन सेना मेट्रो स्टेशन का है। यह घटना 24 जनवरी 2024 की है, जब भारी बारिश के चलते अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में जलभराव हो गया था। (इनुपट: भाषा)
ये भी पढ़ें- Fact Check: इंडियन आर्मी की गाड़ी पर भीड़ ने फेंके पत्थर? जानें क्या है इस दावे की सच्चाई
Fact Check: क्या RBI ने बैंकों से सितंबर 2025 तक ATM से 500 रुपये के नोट निकालना बंद करने को कहा है? जानें सच