A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: यूपी के रायबरेली में महिला पुलिसकर्मी की कर दी गई हत्या? यहां जानें क्या है इस वायरल दावे का सच

Fact Check: यूपी के रायबरेली में महिला पुलिसकर्मी की कर दी गई हत्या? यहां जानें क्या है इस वायरल दावे का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यूपी के रायबरेली जिले में महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि, फैक्ट चेक में इस दावे की सच्चाई कुछ और ही सामने आई है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडयो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो किसी फिल्म या टीवी सीरियल की शूटिंग का हिस्सा है। रायबरेली पुलिस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर स्पष्ट किया है कि यह वीडियो वास्तविक घटना का नहीं, बल्कि शूटिंग का दृश्य है। जिले में ऐसी किसी महिला पुलिस अधिकारी की हत्या की कोई घटना नहीं हुई है।

क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने 2 नवंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “यूपी के रायबरेली जिले में महिला पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या"। वहीं, एक अन्य यूजर ने फेसबुक पर 2 नवंबर को समान दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

पड़ताल

वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया, इस दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 2 नवंबर 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि वायरल हो रहा वीडियो किसी फिल्म या ड्रामे का सीन है। फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

पड़ताल के अगले क्रम में हमें UttarPradesh.ORG News के एक्स अकांउट पर 2 नवंबर 2025 को प्रकाशित एक पोस्ट मिली। #रायबरेली : महिला पुलिस कर्मी को गोली मारे जाने के वायरल वीडियो पर पुलिस का आया बयान। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया — “यह वीडियो किसी फिल्मी ड्रामा का हिस्सा है, वास्तविक घटना नहीं।” सोशल मीडिया पर #वायरल वीडियो को लेकर फैल रही अफवाहों पर लगाया विराम। पुलिस ने लोगों से अपील की — बिना सत्यापन के किसी भी वीडियो को साझा न करें।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

पड़ताल के अंत में हमें रायबरेली पुलिस का एक्स अकांउट मिला, जहां उन्होंने 2 नवंबर 2025 को पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण देना आवश्यक है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी पर फायरिंग होते हुए दिखाई दे रही है।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

यह वीडियो वास्तव में किसी फिल्म या टीवी सीरियल की शूटिंग का हिस्सा है, जिसे भ्रामक तरीके से रायबरेली से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है। रायबरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही सभी से अपील की गई है कि किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या झूठी अफवाहें फैलाने से बचें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा हुआ बेनकाब, सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी के नाम से वायरल वीडियो का सच आया सामने

Fact Check: क्या चुनाव से ठीक पहले फिर से RJD के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? जानें क्या है सच