1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या चुनाव से ठीक पहले फिर से RJD के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? जानें क्या है सच

Fact Check: क्या चुनाव से ठीक पहले फिर से RJD के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? जानें क्या है सच

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 03, 2025 01:47 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 01:47 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़कर एक बार फिर आरजेडी के साथ जा रहे हैं।'

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़कर एक बार फिर आरजेडी के साथ जा रहे हैं।' 

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़कर एक बार फिर आरजेडी के साथ जा रहे हैं।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में नीतीश कुमार को एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ जाने की बात कहते हुए सुना जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से जांचा। इस दौरान हमें आज तक के यूट्यूब चैनल पर 9 अगस्त 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जहां वायरल वीडियो मौजूद था। हमारी पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि साल 2022 का है। उस वक्त नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर इंडिया गठबंधन का रुख किया था और इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

आजतक पर पुरानी वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTआजतक पर पुरानी वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को नीतीश कुमार द्वारा एनडीए को छोड़ने से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो हाल की नहीं बल्कि पुरानी मिली। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: 'सभी को आधार कार्ड पर एक फ्री बाइक', पीएम मोदी का AI जेनरेटेड फेक वीडियो वायरल; हो जाएं सावधान

Fact Check: पीएम मोदी करने वाले हैं देश के नाम संबोधन, वायरल हो रही ये पोस्ट, जानिए क्या है सच्चाई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।