1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: पीएम मोदी करने वाले हैं देश के नाम संबोधन, वायरल हो रही ये पोस्ट, जानिए क्या है सच्चाई?

Fact Check: पीएम मोदी करने वाले हैं देश के नाम संबोधन, वायरल हो रही ये पोस्ट, जानिए क्या है सच्चाई?

 Published : Nov 01, 2025 07:30 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 07:38 pm IST

Fact Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर किए गए दावे का फैक्ट चेक किया गया है।

वायरल हो रही ये पोस्ट- India TV Hindi
वायरल हो रही ये पोस्ट Image Source : ASIAWARZONE/X

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के फोटो, वीडियो और पोस्ट वायरल होते हैं। इनमें से कई पोस्ट, फोटो और वीडियो गलत दावों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली जाती हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही फेक और भ्रामक दावों वाली पोस्ट की सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन को लेकर एक पोस्ट वायरल हुई है। इस एक्स पोस्ट पर दावा किया गया कि पीएम मोदी 31 अक्तूबर (शुक्रवार) को शाम 6 बजे देश के नाम संबोधन करेंगे। ये पोस्ट एक्स प्लेटफॉर्म पर एसिया वार जोन (Asia War Zone) नाम के अकाउंट द्वारा की गई है। इसके साथ ही पोस्ट में डिस्केलमर दिया गया है, जिसमें लिखा गया, 'यह एक मार्केटिंग पहल है, कृपया इसे गंभीरता से न लें।' हालांकि, अब ये पोस्ट इस अकाउंट से हटा ली गई है। 

वायरल हुई थी ये पोस्ट
Image Source : ASIAWARZONE/Xवायरल हुई थी ये पोस्ट

पूरी तरह फर्जी है पोस्ट

पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन को लेकर की गई इस पोस्ट का फैक्ट चेक किया गया है। भारत सरकार की एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने कहा कि ये पोस्ट पूरी तरह फर्जी है। भारत सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

इसके साथ ही पीआईबी ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। पीआईबी ने कहा कि प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी एक्स हैंडल पर ही भरोसा करें।

नहीं आई थी ऐसी कोई खबर

इस तरह शुक्रवार को पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन वाली पोस्ट पूरी तरह फेक है। पीएमओ से की किसी प्रकार की इस तरह का जानकारी नहीं साझा की गई थी। बाकी न्यूज एजेंसी और मीडिया सोर्सों में ऐसी कोई खबर नहीं आई थी कि पीएम मोदी देश के नाम संबोधन करने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।