A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact check: भारतीय पायलट को PoK में विमान से उतारा गया, ये दावा एकदम झूठा, क्या है इस Fake Video का सच?

Fact check: भारतीय पायलट को PoK में विमान से उतारा गया, ये दावा एकदम झूठा, क्या है इस Fake Video का सच?

सोशल मीडिया पर एक फेक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि भारतीय पायलट को पीओके में विमान से उतारा गया है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL फैक्ट चेक

पाकिस्तान भारत के हमले का सामना नहीं कर पा रहा है। पाकिस्तान ने जब-जब भारत पर हमला करने की कोशिश की है, तब-तब मुंह की खाई है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान सरहद पर तो भारत के आगे टिक नहीं पा रहा है, तो अब सोशल मीडिया पर फेक जानकारी, वीडियोज और फोटोज को फैलाकर अपनी हार से मुंह छुपाना चाह रहा है।

वीडियो में किया गया झूठा दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारतीय पायलट को पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में विमान से उतारा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और ये दावा एकदम झूठा है। इसलिए आपको इस वीडियो पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है।

फर्जी वीडियो का सच क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो आजाद कश्मीर के कोटली जिले का है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई फर्जी दावे किए जा रहे हैं। बढ़ते तनाव के बीच में आपको गलत सूचना के झांसे में नहीं आना है। वायरल हो रहे वीडियोज को शेयर करने से पहले हमेशा उसकी विश्वसनीयता की पुष्टि करें।

डिनायल मोड में है पाकिस्तान

पाकिस्तान और पाकिस्तान की सेना इस बात से पूरी तरह से वाकिफ है कि वो ज्यादा दिनों तक भारत और भारतीय सेना के आगे नहीं टिक पाएंगे। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच इस तरह की जद्दोजहद होती है, तब-तब भारत हमेशा पाकिस्तान को खदेड़कर रख देता है। लेकिन पाकिस्तान हमेशा से अपनी हार को कभी नहीं स्वीकारता और डिनायल मोड में चले जाता है। सरहद पर भारतीय सेना पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर रही है, सोशल मीडिया पर आपको एक अच्छे भारतीय नागरिक होने के नाते इस तरह की फेक वीडियो को शेयर न करके उसके प्रोपेगेंडा को फेल करना है।