1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact check: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Fake वीडियो, भारतीय जवानों को लेकर किया जा रहा ये झूठा दावा

Fact check: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Fake वीडियो, भारतीय जवानों को लेकर किया जा रहा ये झूठा दावा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 10, 2025 08:42 am IST,  Updated : May 10, 2025 08:42 am IST

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे बढ़ते तनाव के बीच आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी वीडियो पर भरोसा कर फॉरवर्ड करने से पहले उस वीडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

फेक वायरल वीडियो- India TV Hindi
फेक वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL

भारत लगातार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर रहा है। इस बात में तो कोई शक नहीं है कि भारतीय सेना आसानी से आतंकवाद का गढ़ बन चुके पाकिस्तान से निपट सकती है। पाकिस्तान भारत में लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है और बार-बार भारतीय सेना से मुंह की खा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किए जा रहे दावे पर आपको बिल्कुल भरोसा नहीं करना है।

वीडियो में किया गया झूठा दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के तेज होने पर भारतीय सैनिक रो रहे हैं और अपनी चौकियां छोड़ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो 27 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। इसका मतलब है कि ये एक पुराना वीडियो है और इस वीडियो का भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जद्दोजहद से कोई संबंध नहीं है।

क्या है इस वीडियो का सच?

पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक इस वीडियो में एक प्राइवेट डिफेंस कोचिंग इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई देने वाले छात्र भारतीय सेना में अपने चयन का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, वीडियो में दिख रहे युवा कथित तौर पर अपनी सफल भर्ती की खबर पाकर खुशी से भावुक हो गए।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फेक जानकारियां

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। बढ़ते तनाव के बीच कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपने प्रोपेगेंडा को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह के लोग गलत-झूठी जानकारियों को शेयर कर असुरक्षा की भावना पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आपको एक जागरूक नागरिक की तरह किसी भी जानकारी को आगे बढ़ाने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करनी चाहिए और भारतीय सेना पर अटूट विश्वास रखना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।