1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भारत के ग्रिड पर हमले की फैलाई जा रही झूठी खबर, स्थिति है पूरी तरह सामान्य

Fact Check: भारत के ग्रिड पर हमले की फैलाई जा रही झूठी खबर, स्थिति है पूरी तरह सामान्य

Fact Check: पाकिस्तान की तरफ लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह के झूठे पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं, जिसमें कि उन्होंने भारतीय ग्रिड पर साइबर हमले को लेकर एक पोस्ट किया है जो पूरी तरह से गलत है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : PIB/X भारत के ग्रिड पर साइबर हमले की झूठी खबर की फैलाई जा रही।

पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 निर्दोष लोगों पर हुए कायराना पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उनका बदला लिए जाने के बाद पाकिस्तान में इसकी बौखलाहट साफतौर पर देखने को मिल रही है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार जहां सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है तो वहीं उनकी तरफ से पिछले कुछ दिन में ड्रोन्स के जरिए भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश भी की गई जिसे पूरी तरह से भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान की तरफ से लगातार झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं, जिसमें से एक भारतीय ग्रिड पर साइबर हमले को लेकर भी अफवाह वाला पोस्ट किया गया है।

भारतीय ग्रिड पर हमले की फैलाई जा रही झूठी खबर

पाकिस्तान को भारतीय सेना से लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया उनके हर हमले का दिया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि भारतीय ग्रिड पर साइबर हमला होने की वजह से देश के 70 फीसदी इलाकों की बिजली गुल हो गई है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस खबर को पूरी तरह से गलत पाया जिसमें लोगों को सतर्क रहने के साथ दहशत फैलाने वाली इस तरह से किसी भी पोस्ट से सतर्क रहने की सलाह दी गई है और उनको किसी भी तरह के झांसे में आने से बचने की भी सलाह है।

पाकिस्तान की तरफ से किया जा रहा लगातार एयर स्पेस का उल्लंघन

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान द्वारा बार-बार एयर स्पेस का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसमें श्रीनगर के आसमान में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और भारतीय सेना ने सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। भारतीय सेना ने श्रीनगर के पास में पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट्स को मार गिराया है। बता दें कि 10 मई की रात से ही पाकिस्तान की सेना द्वारा कई मिसाइल हमले किए जा रहे हैं जिनको भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है।