1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू से लेकर पठानकोट और बाड़मेर तक, जानें कहां-कहां देखे गएं पाकिस्तानी ड्रोन्स

जम्मू से लेकर पठानकोट और बाड़मेर तक, जानें कहां-कहां देखे गएं पाकिस्तानी ड्रोन्स

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 10, 2025 06:33 am IST,  Updated : May 10, 2025 06:33 am IST

भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच भारत के कई क्षेत्रों में शनिवार की रात पाकिस्तानी ड्रोन्स देखे गए हैं। हालांकि भारतीय वायुसेना द्वारा 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा, जिसकी बाद सही जानकारी निकलकर सामने आएगी।

From Jammu to Pathankot to Barmer full list of places where Pakistani drones were spotted- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टरों में कई पाकिस्तानी ड्रोन्स देखे गए। इसके अलावा जम्मू के सांबा सेक्टर में विस्फोटों की आवास सुनी गई। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। बता दें कि एक पाकिस्तानी ड्रोन ने फिरोजपुर में एक रिहायशी इलाके पर हमला किया और एक परिवार को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि ड्रोन हमले के तुरंत बाद ब्लैकआउट कर दिया गया। फिलहाल कई इलाकों में अब भी ब्लैकआउट लागू है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर और उधमपुर क्षेत्र, हरियाणा के अंबाला और पंचकूला क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया है। पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में भी ब्लैकआउट लागू किया गया।

इन इलाकों में देखे गएं पाकिस्तानी ड्रोन्स

  • जम्मू
  • सांबा
  • पठानकोट
  • उधमपुर
  • अमृतसर

36 जगहों पर 300-400 हमले

बता दें कि पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने 7 और 8 मई की रात को भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान कई हवाई हमले पाकिस्तान ने किए और उसके ड्रोन्स ने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिनमें से कई को भारतीय सेना ने काइनेटिक और नॉन काइनेटिक तरीकों से मार गिराया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ड्रोन तुर्की निर्मित असीसगार्ड सोंगर मॉडल के थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत