Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे द्वारा तत्काल टिकट की बुकिंग का टाइम बदल दिया गया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि तत्काल टिकट बुक करने के लिए अब टाइमिंग को बदल दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में तत्काल टिकट बुक करने की पुरानी टाइमिंग और नई टाइमिंग को दिखाया गया है। इसमें बाकायदा अलग-अलग श्रेणी के टिकट के लिए टेबल बनाकर टाइमिंग के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग का समय बदला। 15 अप्रैल से लागू।'
Image Source : Screenshotवायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
फैक्ट चेक
चूंकि वीडियो सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। दावे की सत्यता जानने के लिए हमने भारतीय रेलवे के विभिन्न अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें कोई भी ऐसी पोस्ट या जानकारी नहीं देखने को मिली, जिसमें तत्काल टिकट की टाइमिंग बदलने की बात कही गई हो। वहीं आईआरसीटीसी के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर तत्काल टिकट का टाइम बदलने वाली बात को गलत ठहराया गया था।
Image Source : IRCTCofficial/xभारतीय रेलवे ने दिया स्पष्टीकरण।
आईआरसीटीसी के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में इस बात को स्पष्ट किया गया है। आईआरसीटीसी ने एक पोस्ट में लिखा, "सोशल मीडिया चैनलों पर कुछ पोस्ट प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों के लिए अलग-अलग समय का उल्लेख किया गया है। एसी या नॉन-एसी क्लास के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल बुकिंग समय में फिलहाल कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है। एजेंटों के लिए अनुमत बुकिंग समय भी अपरिवर्तित रहेगा।"
फैक्ट चेक में क्या निकला?
India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को ट्रेनों के तत्काल टिकट की टाइम में बदलाव से जोड़कर बताया जा रहा है। हालांकि फैक्ट चेक में ये दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।
यह भी पढ़ें-
Fact Check: नवरात्रि पर पुलिस ने नहीं बरसाए पुजारी पर डंडे, 5 साल पुरानी घटना फर्जी दावे के साथ हो रही वायरल
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारने वाला फर्जी वीडियो हो रहा वायरल