1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारने वाला फर्जी वीडियो हो रहा वायरल

Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारने वाला फर्जी वीडियो हो रहा वायरल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 11, 2025 09:53 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 09:53 pm IST

सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारता दिख रहा है। लेकिन हमने जब इस दावे की पड़ताल की तो हमने पाया कि यह वीडियो एडिटेड और फर्जी है।

Fact Check Fake video of Donald Trump slapping is going viral- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : SOCIAL

सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप एक जनसभा को संबोधित करते दिख रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स पीछे से आता है और डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारता दिख रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है। इंडिया टीवी ने जब फैक्ट चेक किया तो हमने पाया कि यह वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो 12 मार्च 2016 का है, जब अमेरिका के ओहायो के डेटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक रैली को डोनाल्ड ट्रंप संबोधित कर रहे थे और उस दौरान एक शख्स मंच पर जबरदस्ती चढ़ने की कोशिश करता है।

क्या किया जा रहा दावा

सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप को फर्जी वीडियो को शेयर करते हुए मोहम्मद रियाज नाम के एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भरे मंच पर जोरदार थप्पड़। खैर थप्पड़ तो हमार नीतीश चच्चा को भी पड़े हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भरे मंच पर मारा जोरदार थप्पड़। अभी इसने हमारे देश पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया था।' लेकिन इस दावे की जब हमने पड़ताल की तो हमने पाया कि यह वीडियो एडिटेड है।

फैक्ट चेक में ये जानकारी आई सामने

इंडिया टीवी ने जब इस वीडियो की पड़ताल की और संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें सीबीएसी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर हमें मूल वीडियो मिला। इस वीडियो को 12 मार्च 2016 को शेयर किया गया था। वायरल वीडियो असल में इसी वीडियो का एक हिस्सा है जिसे एडिट किया गया है। मूल वीडियो के विवरण में बताया गया कि ओहायो में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने मंच पर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोक लिया। वहीं एनबीसी न्यूज ने भी 12 मार्च 2016 को डोनाल्ड ट्रंप की इस रैली के वीडियो को शेयर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।