1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच वायरल हो रहा ये फेक वीडियो, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Fact Check: भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच वायरल हो रहा ये फेक वीडियो, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान फेक वीडियोज को सर्कुलेट कर न केवल फर्जी दावे कर रहा है बल्कि असुरक्षा का भाव पैदा करने की कोशिश भी कर रहा है।

फेक वीडियो- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL फेक वीडियो

पाकिस्तान सरहद पर भारतीय सेना का मुकाबला नहीं कर पा रहा है। इसी वजह से पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा फैलाना शुरू कर दिया है। आपको पाकिस्तान की इस चाल में नहीं फंसना है और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी फोटो, वीडियो या फिर जानकारी को फॉर्वर्ड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए। आइए आपको ऐसी ही एक फर्जी वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में किया गया दावा झूठा

क्या आपने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इस वीडियो को देखा है? अगर हां, तो आप जानते होंगे कि इस वीडियो को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष का असली फुटेज है। वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा झूठा है। कृपया ऐसे प्रचार पोस्ट का शिकार न बनें।

क्या है सच्चाई?

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला ये वीडियो में भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़ी कोई क्लिपिंग नहीं बल्कि कॉम्बैट गेमिंग की एक फुटेज है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इस तरह के कॉम्बैट गेमिंग वीडियोज की बाढ़ ही आ गई है। इन वीडियोज को भ्रामक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान को बॉर्डर पर धूल चटा रही है, भारतीय होने के नाते आपको पाकिस्तान को इस तरह की सोशल वॉर में भी हराना है।

सतर्क रहें, सूचित रहें!

भारतीय सेना सरहद पर अपना काम बखूबी कर रही है। पाकिस्तान के हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान अपनी हार को झुठलाते हुए इस तरह के वीडियोज को गलत दावा करते हुए पेश कर रहा है। लेकिन आपको भी एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस तरह के वीडियो से सतर्क रहना है। पाकिस्तान सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन इस चाल को नाकाम करना आपकी जिम्मेदारी है।