A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. पायलट शिवांगी सिंह के नाम पर पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा, सोशल मीडिया पर फैला रहा फेक वीडियोज और फोटोज

पायलट शिवांगी सिंह के नाम पर पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा, सोशल मीडिया पर फैला रहा फेक वीडियोज और फोटोज

Shivangi Singh: पाकिस्तान सोशल मीडिया पर पायलट शिवांगी सिंह के नाम पर प्रोपेगेंडा चला रहा है। आपको इस तरह की फेक फोटोज या फिर वीडियोज पर बिल्कुल भरोसा नहीं करना है।

पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा

Shivangi Singh: पाकिस्तान सरहद पर लगातार भारत से मुंह की खा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर फेक प्रोपेगेंडा चलाना शुरू कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान सोशल मीडिया पर लगातार पायलट शिवांगी सिंह के नाम पर गलत फोटोज और वीडियो शेयर कर रहा है। आपको इन फोटोज और वीडियोज पर न तो भरोसा करना है और न ही इन्हें आगे फॉर्वर्ड करना है।

वायरल की जा रही फेक फोटो

सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फेक फोटो है। आपको इस तरह की फोटो पर भरोसा कर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पाकिस्तान जान बूझकर इस तरह के प्रोपेगेंडा चला रहा है जिससे असुरक्षा का भाव पैदा कर पाए।

वीडियो पर भरोसा न करें

सोशल मीडिया पर शिवांगी सिंह के नाम से एक फेक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारतीय एयरफोर्स की महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पकड़ लिया है। आपको बता दें कि ये दावा पूरी तरह से झठा है।

गलत खबरों को फैला रहा पाकिस्तान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारतीय पायलट को पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में विमान से उतारा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और ये दावा एकदम झूठा है। इसलिए आपको इस वीडियो पर भी भरोसा करने की जरूरत नहीं है।

जागरूक नागरिक की पहचान

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान सोशल मीडिया के जरिए इस तरह के प्रोपेगेंडा चलाता रहेगा जिससे दुनिया के अलग-अलग देशों को इस बात की गलतफहमी हो जाए कि पाकिस्तान भारत का डटकर मुकाबला कर रहा है। लेकिन सच बात तो ये है कि पाकिस्तान की सेना को भारतीय सेना से लगातार मुंह की खानी पड़ रही है।