1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या बिहार में गैंगस्टर चंदन हत्याकांड के आरोपियों की निकाली गई है परेड, जानें वायरल वीडियो को सच

Fact Check: क्या बिहार में गैंगस्टर चंदन हत्याकांड के आरोपियों की निकाली गई है परेड, जानें वायरल वीडियो को सच

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही कि बिहार में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों की परेड निकाली गई है, जो कि झूठा दावा है।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
Image Source : FB/JAY NAIDU JAY NAIDU INDIA TV Fact Check

17 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी थी, मामले में पटना पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में 4 लोग दिख रहे हैं जिनके पैर में पट्टी बंधी दिख रही है। दावा किया जा रहा कि ये वही शूटर हैं, जिन्होंने हॉस्पिचल में घुसकर चंदन की गोली मारकर जान ली थी। फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी साबित हुआ है।

क्या किया गया दावा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 27 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट किया गया, उसमें लिखा,“पारस हॉस्पिटल पटना में भर्ती चंदन मिश्रा की हत्या मे संलिप्त शार्प शूटरो का हाल देख लिजिए। यही होना चाहिए। बिहार पुलिस”

वायरल पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट नीचे देख सकते हैं।

Image Source : Jay Naidu Jay NaiduINDIA TV Fact Check

क्या मिला पड़ताल में?

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के एक की-फ्रेम को गूगल में रिवर्स इमेज सर्च किया। जिसमें पता चला कि सबसे पहले यह वीडियो 'पब्लिक न्यूज' ऐप पर 1 जुलाई 2025 को पोस्ट किया गया था। जबकि गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या 17 जुलाई को हुई थी, यानी यह वीडियो इंटरनेट पर पहले से मौजूद था। इससे साफ हो गया कि वायरल वीडियो का चंदन हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट नीचे देखें।

Image Source : public appINDIA TV Fact Check

‘पब्लिक न्यूज' पर वायरल वीडियो के नीचे कैप्शन भी लिखा गया, “बानसूर में फायरिंग कर शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी 7 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

इसके बाद पब्लिक न्यूज’ से मिले क्लू के बेस्ड पर जब वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए कीवर्ड से खोजा, तो हमें आज तक की वेबसाइट पर 1 जुलाई 2025 को पब्लिश एक रिपोर्ट मिली। जिसमें दावा किया गया कि राजस्थान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कोटपूतली जिले में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैरों में गोली लगी जिस कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने कस्बे की सड़कों पर अपराधियों का जुलूस निकाला। इससे पता चला कि यह वीडियो चंदन हत्याकांड से संबंधित नहीं है।

Image Source : screengrab/aajtakINDIA TV Fact Check

निष्कर्ष

हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि इस वीडियो का चंदन मिश्रा हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल हो रहा वीडियो दरअसल राजस्थान के बानसूर का है, जहां शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला था।

ये भी पढ़ें:

Fact Check: क्या बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भर गया पानी? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई