1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भर गया पानी? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check: क्या बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भर गया पानी? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 28, 2025 12:33 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 12:33 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया है।' आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया है।' 

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया है।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक यूजर ने एक पोस्ट में यह दावा किया है। यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "दिल्ली एयरपोर्ट तो समन्दर बन गया।" इसके साथ ही यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में एक एयरपोर्ट देखा जा सकता है, जहां कुछ विमान भी खड़े हैं। वहीं एयरपोर्ट पर पूरी तरह से जलभराव हो गया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मीडिया रिपोर्ट्स की जांच की, जिसमें कहीं भी ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं दिखी। इसके बाद हमने वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें यह वीडियो एक फेसबुक यूजर के अकांउट पर मिला। जिसे 17 अप्रैल 2024 को पोस्ट किया गया था। इससे यह स्पष्ट हो गया कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। इसके बाद हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें ‘The National’ के एक्स पोस्ट पर 16 अप्रैल 2024 को समान वीडियो के साथ एक पोस्ट मिली। जिसका कैप्शन था, “यूएई में भारी बारिश के बाद दुबई एयरपोर्ट में जलभराव”।

द नेशनल पर पोस्ट की गई दुबई एयरपोर्ट की वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTद नेशनल पर पोस्ट की गई दुबई एयरपोर्ट की वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़कर बताया जा रहा है, जबकि ये वीडियो दुबई एयरपोर्ट का है। फैक्ट चेक में दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।