1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: नगरोटा एयर बेस पर हमले का Fake Video हुआ वायरल, ये है वीडियो की सच्चाई

Fact Check: नगरोटा एयर बेस पर हमले का Fake Video हुआ वायरल, ये है वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने नगरोटा एयर बेस पर हमला कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो में किया गया दावा झूठा है।

फेक वायरल वीडियो- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL फेक वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान द्वारा हमले के झूठे दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तान सरहद पर भारतीय सेना का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है इसलिए इस तरह का प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रहा है। आपको एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस तरह के वीडियोज को फॉर्वर्ड नहीं करना चाहिए। आइए ऐसे ही एक फेक वीडियो के सच के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

नगरोटा एयर बेस पर हमले का दावा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में नगरोटा एयर बेस पर हमले का दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। आपको इस तरह के झूठे दावों पर यकीन करने की कोई जरूरत नहीं है। सावधानी बरतें और इस तरह के वीडियोज से घबराए नहीं। पाकिस्तान सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाकर असुरक्षा पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

2024 का है वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक पुराना वीडियो है। पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक इस वीडियो को मूल रूप से अक्टूबर 2024 में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। इस पुराने वीडियो को डिजिटली बदला गया है और पाकिस्तानी हमले के फुटेज के रूप में गलत तरीके से सर्कुलेट किया जा रहा है।

जरूरी है विश्वसनीयता की पुष्टि करना

भारतीय होने के नाते आपको भारतीय सेना पर पूरा विश्वास होना चाहिए। बीते कुछ दिनों से भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान को धूल चटा रही है। आपको वायरल हो रहे इस तरह के फेक वीडियो पर भरोसा कर अपना मनोबल कमजोर करने की कोई जरूरत नहीं है। भारत और भारत की सेना पाकिस्तान और पाकिस्तान की सेना से कई गुना मजबूत है। यही वजह है कि जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है, भारत हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ा है।