'आप की अदालत' के 25 साल: दिल्ली के द्वारका सिटी सेंटर मॉल में आम लोग बने सेलिब्रिटी, देखें तस्वीरें
Published : Oct 04, 2018 11:01 pm IST, Updated : Oct 04, 2018 11:01 pm IST
1/6
'आप की अदालत' के 25 साल पूरे होने पर आम जनता के साथ इंडिया टीवी जश्न मना रहा है। तस्वीरों में देखिए दिल्ली के द्वारका स्थित सिटी सेंटर मॉल में किस प्रकार से 'आप की अदालत' के सेट (कट आउट) पर आम लोग अदालत के कठघरे में बैठकर सेलिब्रिटी जैसा महसूस कर रहे हैं।
2/6
इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर इंडिया टीवी देश की जनता के लिए सेलिब्रिटी बनने का एक खास मौका लेकर आया है।
3/6
इंडिया टीवी ने द्वारका सिटी सेंटर मॉल में 'आप की अदालत' का सेट लगाया। इस सेट पर बने कठघरे में बैठकर जनता में सेलिब्रिटी जैसी फीलिंग आई।
4/6
इस मशहूर शो के सेट पर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा का भी कट आउट लगाया गया है। यहां पर आप की अदालत के इस सेट पर जनता तस्वीरें खिंचा सकती है।
5/6
रजत शर्मा देश के सबसे मशहूर टीवी न्यूज शो 'आप की अदालत' को होस्ट करते हैं। इस शो की लोकप्रियता पिछले 25 सालों से बढ़ती ही जा रही है।
6/6
आप भी बतौर ऑडियंस ‘आप की अदालत’ का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपने शहर में लगे किसी मशहूर मॉल के 'आप की अदालत' के सेट (कट आउट) पर जाकर तस्वीरें खिंचानी है और हमें भेज देनी हैं।